जनवरी के मुकाबले फरवरी में थोक महंगाई दर में 0.07 फीसदी बढ़कर 2.38 फीसदी हुई
फरवरी में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित थोक महंगाई दर बढ़कर 2.38 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे पिछले महीने जनवरी में यह 2.31 फीसदी थी। फरवरी, 2025 में थोक महंगाई दर में वृद्धि मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, खाद्य वस्तुओं, अन्य विनिर्मित वस्तुओं, गैर-खाद्य वस्तुओं और कपड़ा आदि के मूल्यों में बढ़ोत्तरी के कारण है।
दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया 5जी हैकाथॉन, विजेता को मिलेंगे पांच लाख रुपये
दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 5जी इनोवेशन हैकाथॉन 2025 की घोषणा की है। यह छह महीने तक चलेगा, जिसका उद्देश्य सामाजिक और औद्योगिक चुनौतियों के समाधान के लिए अभिनव 5जी-संचालित समाधानों के विकास में तेजी लाना है। यह छात्रों, स्टार्टअप और पेशेवरों के लिए खुली है। इसमें विजेता को 5 लाख रुपये तक का प्रथम पुरस्कार मिलेगा।
स्पाइसजेट प्रमुख अजय सिंह एयरलाइन में करेंगे 294 करोड़ रुपये निवेश
स्पाइसजेट एयरलाइंस के संस्थापक और प्रमोटर अजय सिंह अपनी प्रमोटर समूह कंपनी स्पाइस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड के जरिए एयरलाइन में अतिरिक्त 294.09 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे निजी एयरलाइन में प्रमोटर समूह की हिस्सेदारी 29.11 फीसदी से बढ़कर 33.47 फीसदी हो जाएगी।
महंगा हुआ सोना, चांदी एक बार फिर 1 लाख के पार
होलिका दहन के दिन आज घरेलू सर्राफा बाजार में आज तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 470 रुपये से लेकर 510 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। इसी तरह चांदी का भाव भी आज 2,200 रुपये किलोग्राम तक मजबूत हुआ है। भाव में आए उछाल के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 87,990 रुपये से लेकर 88,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
एयरटेल के बाद जियो ने भी Space X से मिलाया हाथ, भारत लाएंगे स्टार लिंक का हाई-स्पीड इंटरनेट
एयरटेल के बाद अब देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर रिलायंस जियो ने भी इलॉन मस्क की कंपनी स्टार लिंक के साथ सैटेलाइट इंटरनेट प्रोवाइड करने के लिए करार किया है।
क्रिजैक लिमिटेड को 1000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
कोलकाता स्थित अग्रणी छात्र भर्ती समाधान प्रदाता क्रिजैक लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिल गई है। कंपनी की योजना इस इश्यू के जरिए 1000 करोड़ रुपये जुटाने की है।
दुनिया भर में आधा घंटा डाउन रहा X: हजारों लोगों ने समस्या रिपोर्ट की
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X दोपहर करीब 3 बजे दुनियाभर में डाउन हो गया। ऐप और वेबसाइट दोनों पर ही पोस्ट लोड नहीं हो पा रहे थे। हालांकि, करीब आधे घंटे बाद ये समस्या ठीक हो गई।
सेबी अध्यक्ष ने बोर्ड के भीतर हितों के टकराव के संबंध में पारदर्शिता पर दिया जोर
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के नए अध्यक्ष तुहिन कांत पांडेय ने शुक्रवार को एक ऐसी व्यवस्था लेकर आने का वादा किया, जिसमें सेबी बोर्ड के सदस्यों के लिए हितों के टकराव के बारे में जनता को बताना जरूरी होगा। पांडेय ने सेबी बोर्ड के भीतर हितों के टकराव के संबंध में पारदर्शिता की आवश्यकता पर बल दिया है।
आरईआईटी ने आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किया डीआरएचपी
सत्व ग्रुप और ब्लैकस्टोन के संयुक्त उद्यम नॉलेज रियल्टी ट्रस्ट (आरईआईटी) ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरपीएच) दाखिल किया है।
स्टॉक मार्केट में बालाजी फॉस्फेट्स की प्रीमियम एंट्री, 7 प्रतिशत से अधिक के फायदे में निवेशक
खाद बनाने वाली कंपनी बालाजी फॉस्फेट्स के शेयरों की आज 7.14 प्रतिशत प्रीमियम के साथ स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 70 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 75 रुपये के भाव पर हुई।