वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतामरण ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 पेश किया। संसद में राष्ट्रपति के संयुक्त अभिभाषण के बाद लोकसभा की कार्यवाही 1 फरवरी को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को 2025-26 का केंद्रीय बजट संसद में पेश करेंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार, 01 फरवरी को मोदी 3.0 सरकार का 14वां बजट पेश करेगी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार का बजट 1 फरवरी को लोकसभा में पेश होगा। लगातार आठवें केंद्रीय बजट के साथ इतिहास रचने जा रही केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त सचिव तुहिन कांता पांडे
मारुति सुजुकी इंडिया को तीसरी तिमाही में 3,727 करोड़ रुपये का मुनाफा
देश की दिग्गज कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमआईएस) ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 16 फीसदी बढ़कर 3,727 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 3,207 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने हथकरघा सम्मेलन-मंथन का उद्घाटन किया
केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में जनपथ स्थित डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हथकरघा सम्मेलन-मंथन का उद्घाटन करने के बाद हथकरघा क्षेत्र से आधुनिकता, परंपरा और नवीनता के साथ प्रीमियम बाजारों को लक्षित करने का आग्रह किया।
स्टॉक मार्केट में आईटीसी होटल्स की फीकी एंट्री
आईटीसी होटल्स की घरेलू शेयर बाजार में आज उम्मीद के मुताबिक एंट्री नहीं हो सकी। कंपनी के शेयरों की आज 180 रुपये के डिस्कवरी प्राइस पर लिस्टिंग हुई। हालांकि इसका इंप्लाइड प्राइस 260 रुपये था। इस तरह आज शेयरों की लिस्टिंग 31 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ हुई।
तीसरी तिमाही में टाटा स्टील का मुनाफा 43% कम हुआ
टाटा स्टील को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 295 करोड़ रुपए का मुनाफा (कॉसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ है। सालाना आधार पर इसमें 43% की कमी आई है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 522.14 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 824 अंक लुढ़का
कमजोर वैश्विक रुख के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 824.29 यानी 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 75,366.17 के स्तर पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 263.05 अंक यानी 1.14 फीसदी की फिसलकर 22,829.15 के स्तर पर बंद हुआ।
केनरा बैंक को तीसरी तिमाही में 4,104 करोड़ रुपये का मुनाफा
सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर को समाप्त अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 12.25 फीसदी बढ़कर 4,104 करोड़ रुपये रहा है। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,656 करोड़ रुपये रहा था।
यस बैंक का मुनाफा तीसरी तिमाही में करीब तीन गुना होकर 612 करोड़ रुपये
निजी क्षेत्र के यस बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में करीब तीन गुना होकर 612 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 231 करोड़ रुपये रहा था। यह लाभ फंसे कर्ज के लिए प्रावधानों में कमी के कारण हुआ।
चंद्रबाबू नायडू ने वित्त मंत्री से मुलाकात में आंध्र प्रदेश के लिए मांगी वित्तीय सहायता
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में मुलाकात की।मुलाकात के दौरान चंद्रबाबू ने राज्य से जुड़े कई लंबित मुद्दों पर चर्चा करके वित्तीय