Hanuman Jayanti 2025: क्यों साल में दो बार मनाई जाती है हनुमान जयंती? माता सीता से मिला था वरदान, जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा
हनुमान जी को सभी संकटों को दूर करने वाले और हर परेशानी से निजात दिलाने वाले देवता माना जाता है। इसलिए उन्हें संकटमोचन भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी इकलौते ऐसे देवता हैं, जो कलयुग में आज भी धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।
रिद्धिमा कपूर करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, कपिल शर्मा और नीतू कपूर संग आएंगी नजर
कपूर खानदान की चमक-दमक और बॉलीवुड की गलियों से हमेशा थोड़ी दूर रहने वाली रिद्धिमा कपूर अब लाइमलाइट की ओर कदम बढ़ाती नजर आ रही हैं। सितारों से भरे इस प्रतिष्ठित परिवार में जन्मी रिद्धिमा का मिजाज भले ही थोड़ा अलग रहा हो, लेकिन अब खबरें हैं कि वो भी बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।
युवती की गोली मारकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास
कर्रा थाना के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पार टांड नामक स्थान पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में एक अज्ञात युवती की माथे पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है।
RJD विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, 1000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक रीतलाल यादव के ठिकानों पर पुलिस और एसटीएफ ने एक साथ छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई में 1000 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल हैं और दानापुर स्थित उनके आवास पर रेड जारी है।
बिहार में पति ने गर्भवती पत्नी की बेरहमी से की हत्या, दोनों ने किया था लव मैरिज
बिहार के रोहतास जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दिनारा थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पति समेत 8 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है
झारखंड में शराब हो सकती है सस्ती, नयी उत्पाद नीति जल्द लागू होने की संभावना
झारखंड सरकार जल्द ही राज्य में नयी उत्पाद नीति लागू करने जा रही है, जिसके बाद शराब पर लगनेवाले वैट (मूल्य वर्धित कर) को काफी हद तक कम किया जायेगा। फिलहाल राज्य में शराब पर 75 फीसदी वैट वसूला जाता है, लेकिन प्रस्ताव के अनुसार इसे घटाकर सिर्फ 5 फीसदी किया जायेगा। इससे शराब की कीमतों में भारी गिरावट आने की संभावना है।
विनय चौबे पर मुकदमा चलाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील से राय लेगा ACB
छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले के मामले में झारखंड के तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के सचिव विनय चौबे पर मुकदमा चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) सुप्रीम कोर्ट के सीनियर वकील एस. नागमुथू से कानूनी सलाह लेगी।
किश्तवाड़ मुठभेड़ में दो और आतंकवादी मारे गए, मृतकों की संख्या हुई 3, ऑपरेशन जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू वन क्षेत्र में शुक्रवार से चल रही मुठभेड़ में दो और अज्ञात आतंकवादी मारे गए। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन में अब तक दो और आतंकवादी मारे गए हैं।
इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी:सोना 2,339 रुपए महंगा होकर 93,353 रुपए पर पहुंचा, चांदी 92,929 रुपए किलो बिक रही
इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 5 अप्रैल को सोना 91,014 रुपए पर था, जो अब (12 अप्रैल) को 93,353 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
केंद्रीयमंत्री शिवराज सिंह का एक दिवसीय बिहार दौरा, प्रदेश भाजपा नेताओं के संग करेंगे बैठक
केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकासमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज एकदिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान दो बार बिहार आ चुके हैं। ये तीसरी बार है जब चुनावी हलचल के बीच वे बिहार आ रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान अपने पटना दौरे के दौरान भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे।