हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही : बाबूलाल मरांडी
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों के प्रति उदासीनता और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।
रामगढ़ एसपी ने कुख्यात अपराधी राहुल दुबे को दी चेतावनी, कहा बुरा होगा हश्र
रामगढ़ पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के एक सदस्य विक्रम कुमार शर्मा उर्फ नेपाली उर्फ टुटुल को गिरफ्तार किया है। साथ ही राहुल दुबे को एसपी अजय कुमार ने कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने उसे अपराध का रास्ता छोड़ने को कहा है, अन्यथा हश्र बुरा होगा।
रांची से कुंभ के लिए 16 जनवरी से एक मार्च तक 10 ट्रेनों का होगा परिचालन
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले के लिए 16 जनवरी से एक मार्च तक रांची रेल मंडल से 10 ट्रेनों का परिचालन होगा। विभिन्न क्षेत्रों से आकर यह ट्रेनें रांची रेलवे स्टेशन से गुजरेंगी, जहां बड़ी संख्या में रांची के लोग कुंभ की यात्रा कर सकेंगे।
रांची से या रांची होकर अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन कुंभ के लिए हो, इस निमित्त रक्षा राज्य मंत्री सह
चाइनीज मांझे के 35 चरखे के साथ एक गिरफ्तार
सांगानेर सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दुकान में सर्च कर पतंग-डोर के बीच छिपा रखे चाइनीज मांझे के 35 चरखे बरामद किए। पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वाले आरोपित को राउंडअप किया है। पुलिस टीम फिलहाल आरोपित से चाइनीज मांझे की खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ कर रही है।
अक्षय कुमार ने परेश रावल संग कुछ यूं सेलिब्रेट किया मकर संक्रांति
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार प्रियदर्शन की ओर से निर्देशित भूत बांग्ला में नजर आने वाले हैं। अभिनेता फिलहाल जयपुर में हॉरर कॉमेडी की शूटिंग कर रहे हैं। अब मकर संक्रांति 2025 के अवसर पर अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया, इसमें वह परेश रावल के साथ पतंग उड़ाते नजर आ रहे हैं।
पटना में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटे को रौंदा: हादसे में मां की मौत
पटना के फतुहा में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि उसका 5 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। नशे में धुत आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
झारखंड का पॉपुलेशन 4 करोड़ 6 लाख 6 हजार
झारखंड की आबादी बीते 14 साल में 76 लाख 18 हजार 790 बढ़ी है। अब राज्य की आबादी 4 करोड़ 6 लाख 6 हजार 924 हो गई है। इस आंकड़े में टीनएजर्स की संख्या लगभग डेढ़ करोड़ के करीब है। राज्य के बड़े शहरों की आबादी की बात करें तो रांची, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम ऐसे जिले हैं, जहां की आबादी सबसे अधिक बढ़ी है।
डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे एस जयशंकर
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि वाशिंगटन यात्रा के दौरान जयशंकर अमेरिका के आगामी ट्रंप प्रशासन के रेप्रेसेंटेटिव के साथ बैठक भी करेंगे।
एयरपोर्ट रोड पर एक घर में जोरदार धमाका, आसपास के लोग दहले
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार की सुबह एक मकान में धमाका हुआ है। यह घटना एयरपोर्ट रोड पर स्थित जुझार सिंह एवेन्यू में घर रघबीर कौर नामक महिला में हुई है। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और इस बारे में पूछताछ की ।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद के मेमनगर इलाके में उड़ाई पतंग
गुजरात समेत देश के कई राज्यों में उत्तरायण पर्व पर आज पतंगबाजी का विशेष महत्व है। अहमदाबाद के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल आज मेमनगर इलाका स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट पहुंचे, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पतंग उड़ाई और उनकी धर्मपत्नी ने फिरकी पकड़ी।