META को संसदीय समिति मानहानि नोटिस भेजेगी
फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम को ऑपरेट करने वाली कंपनी META को भारत की संसदीय समिति मानहानि का समन भेजेगी। यह समन META के CEO मार्क जुकरबर्ग के उस बयान को लेकर भेजा जाएगा, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोविड के बाद भारत में मोदी सरकार हार गई थी।
जोकोविच सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बुधवार को रॉड लेवर एरिना में फारिया को 6-1, 6-7, 6-3, 6-2 से हराया। जोकोविच का यह ग्रैंडस्लैम करियर का 430वां सिंगल्स मैच था। वे इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नए राष्ट्रीय मुख्यालय का किया उद्घाटन
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को नई दिल्ली में 9ए, कोटला रोड स्थित पार्टी के नए मुख्यालय (इंदिरा गांधी भवन) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इससे पहले पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और झंडा गीत तथा राष्ट्र गान हुआ। इस अवसर पर सोनिया गांधी और कांग्रेसाध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संयुक्त रूप से फीता काटकर औपचारिक रूप से उद्घाटन किया।
डुमरियाघाट में ब्रेजा कार से 307 बोतल विदेशी शराब बरामद,यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।एसपी स्वर्ण प्रभात को मिली गुप्त सूचना के बाद डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के एनएच 27 पर शुरू किये गये वाहन जांच के दौरान एक ब्रेजा कार से 307 लीटर रॉयल स्टेज प्रिमियर व्हीस्की (विदेशी शराब)l बरामद किया गया।
लो विजिबिलिटी के कारण विमान को डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया, 7 से ज्यादा फ्लाइट की देर से हुई लैंडिंग
झारखंड में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। दिन के 11 बजे से पहले मौसम साफ हो ही नहीं रहा। कोहरे के कारण लो विजिबिलिटी होने से मंगलवार की सुबह 8.25 बजे पुणे से आने वाला विमान डायवर्ट कर रायपुर भेजा गया। इस कारण 7 से ज्यादा फ्लाइट को देर से लैंड करना पड़ा।
जोन्हा और हुंडरू जलप्रपात में बनेगा रोपवे, मंत्रालय ने एजेंसियों को सौंपी मंत्रालय को रिपोर्ट
रांची पर्यटकों के लिए आकर्षण के केंद्र बने झारखंड के दो जलप्रपातों जोन्हा और हुंडरू में जल्द ही रोपवे की भी सुविधा मिलेगी। पर्यटक जलप्रपात की खूबसूरती के अलावा रोपवे का भी आनंद लेते हुए वहां के प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन कर सकेंगे। इन दोनों जगहों पर रोपवे की संभावना का अध्ययन करने वाली एजेंसी ने इसके लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है।
कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लगा झटका
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 2024 में जून महीने में रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों में घिर गई। आखिरकार कुछ सीन काटने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म को हरी झंडी दे दी। अब एक बार फिर ये फिल्म विवादों में फंस गई है। फिल्म ‘इमरजेंसी’ बांग्लादेश में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा।
बेटी को घर में छोड़ कुंभ चला गया परिवार, गुस्से में पंखे से लटककर दे दी जान
बिहार के पूर्णिया से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहा 9वीं की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। छात्रा अपने परिवार वालों के साथ कुंभ मेले में जाना चाहती थी। लेकिन परिवार वाले कुंभ नहीं ले गए। इससे आहत हो कर छात्रा ने अपने घर के कमरे में रस्सी के सहारे पंखे ले लटकर जान दे दी।
चतरा के बाजारटांड़ रोड में देर रात फायरिंग, युवक को लगी गोली
चतरा के बाजारटांड़ रोड पर मंगलवार रात करीब 10:30 बजे एक युवक पर फायरिंग की घटना हुई। 3-4 राउंड गोलियां चलाई गई। इसमें एक गोली युवक को लगी। घायल युवक की पहचान मुकेश सोनी उर्फ शनिचर के रूप में हुई है। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया।
रांची के हिंदपीढ़ी से गायब 2 लड़कियों को पुलिस ने कर्नाटक से किया बरामद
रांची के हिंदपीढ़ी से गायब हुई 2 लड़कियों का पता चल गया है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों लड़कियों को कर्नाटक से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आज ही दोनों को पुलिस की टीम सुरक्षित रांची लेकर आ रही है। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस को यह सूचना मिली थी कि दोनों लड़कियां कर्नाटक में हैं।