मजदूरों के महत्व को दर्शाता मजदूर दिवस
मजदूर दिवस मजदूरों के महत्व को दर्शाने का महत्वपूर्ण उत्सव है। भारत सहित दुनिया के बहुत से देशों में एक मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य उस दिन मजदूरों की भलाई के लिए काम करने व मजदूरों में उनके अधिकारों के प्रति जागृति लाना होता है।
इंडियन ऑयल का मुनाफा 153% बढ़कर ₹7,265 करोड़
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) में 2,18,899 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। यह पिछले साल के मुकाबले 1.19% कम है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 2,21,533 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
पटना में STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार; भारी संख्या में हथियार बरामद
बिहार की राजधानी से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्टेट टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ पटना के समीप स्थित मोकामा क्षेत्र में हुई, जहां STF की टीम ने अपराधियों की सूचना पर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई, जिसमें करीब 50 से 60 राउंड गोलियां चलीं।
जमशेदपुर की बेटी शंभवी जायसवाल ICSE में कंट्री टॉपर, झारखंड ही नहीं देश को किया गौरवान्वित
ICSE-2025 के मैट्रिक बोर्ड के परिणाम में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी और लोयला स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा शंभवी जायसवाल ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश में गौरवान्वित किया है। शंभवी जायसवाल सेल्फ स्टडी के बल पर ICSE में कंट्री टॉपर बनी है।
जेल से छूटने की आस में इमरान खान ने भी भारत के खिलाफ उगला जहर
भारत के जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी भारत के खिलाफ जहर उगला है। मुल्क की एकजुटता की दुहाई देते हुए उनकी पार्टी पहले ही हुकूमत से उन्हें जेल से रिहा करने की गुहार लगा चुकी है।
अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी के दाम में गिरावट:सोना ₹322 गिरकर ₹95,689 पर आया, चांदी ₹96,050 किलो बिक रही
आज यानी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी में गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम ₹322 गिरकर ₹95,689 पर आ गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत ₹96,011 थी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लौटेंगे रांची, अनुराग गुप्ता रिटायर होंगे या बने रहेंगे DGP
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता बने रहेंगे या रिटायर हो जाएंगे, इस पर आज निर्णय संभव है। दरअसल केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद डीजीपी बनाए रखने के फैसले को गलत बताते हुए कहा है कि उन्हें 30 अप्रैल को रिटायर करें। केंद्र के इस कदम के बाद से अनुराग गुप्ता के डीजीपी बने रहने पर संशय की स्थिति है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन, पूर्व R&AW प्रमुख आलोक जोशी बनाए गए चेयरमैन
बुधवार को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड (NSAB) का पुनर्गठन किया और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) के पूर्व प्रमुख आलोक जोशी को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया। इस सात सदस्यीय बोर्ड में रक्षा सेवाओं से रिटायर्ड अधिकारी शामिल हैं
अक्षय तृतीया को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अक्षय तृतीया के बुधवार को जिले के सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा तट पर गंगा स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज के पवित्र उतरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
खनिज विकास योजना में पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप, जांच की मांग
पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई ने जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी ) योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। गागराई बुधवार को चाईबासा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।