News Saga Desk
डिफेंडिंग चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पुर्तगाल के जैमे फारिया को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के तीसरे राउंड में जगह बना ली है। सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी ने बुधवार को रॉड लेवर एरिना में फारिया को 6-1, 6-7, 6-3, 6-2 से हराया। जोकोविच का यह ग्रैंडस्लैम करियर का 430वां सिंगल्स मैच था। वे इस आंकड़े को छूने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर (429) को पीछे छोड़ा। अमेरिका की सेरेना विलियम्स (423) लिस्ट में तीसरे नंबर पर है।
अल्कराज सीधे सेटों में जीते
चार बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन कार्लोस अल्काराज बुधवार को जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गए। स्पेन के तीसरे सीड खिलाड़ी ने जापान के योशिहितो निशिओका को सीधे सेटों में हराया। उन्होंने मार्गरेट कोर्ट एरिना में खेले गए दूसरे राउंड के मुकाबले को 6-0, 6-1, 6-4 से जीता। यह मैच 81 मिनट तक चला।
जोकोविच ने पिछले साल तीन ग्रैंड स्लैम जीते
जोकोविच ने पिछले साल चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में से तीन जीते, जिनमें जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन, जून में फ्रेंच ओपन और सितंबर में US ओपन शामिल हैं। विंबलडन में वह दूसरे स्थान पर रहे। सितंबर में वो यूएस ओपन जीतकर अपने करियर का कुल 24वां ग्रैंड स्लैम जीते।
No Comment! Be the first one.