मालदह में तृणमूल नेता की हत्या के मामले में पार्टी नेता समेत दो गिरफ्तार

News saga Desk

मालदह। मालदह में तृणमूल कांग्रेस नेता दुलाल सरकार की हत्या के मामले में पुलिस ने पार्टी के नगर अध्यक्ष और हिंदी सेल के जिलाध्यक्ष नरेंद्रनाथ तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को इंग्लिश बाजार थाने में नेता से कई बार पूछताछ की गई। नरेंद्रनाथ के दोनों भाई धीरेंद्रनाथ तिवारी और अखिलेश तिवारी को भी थाने बुलाया गया। इसके बाद पूर्व पार्षद नरेंद्रनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया। स्वपन शर्मा नाम के एक और नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके साथ ही मालदह के तृणमूल नेता की हत्या के मामले में गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हालांकि, हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। उल्लेखनीय है कि दो जनवरी को मालदह के इंग्लिश बाजार शहर में झलझलिया के पास उनकी फैक्ट्री के पास तृणमूल पार्षद दुलाल की हत्या कर दी गयी थी।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More