पुलिस ने  नक्सली को किया गिरफ्तार 

News Saga Desk

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने जिले के नक्सल प्रभावित भेलवाघाटी थाना इलाके से प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सक्रिय सदस्य रहे तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी को गिरफ्तार किया है। वह जमुई के चकाई का रहने वाला है।

मरांडी भेलवाघाटी के बलिहारी जंगल में अपने परिजनों के साथ पैदल जाने के क्रम में गुप्त सूचना पर गिरफतार किया है। मंगलवार को एसपी डा विमल कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार नक्सली का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 – 20 में झारखंड – बिहार के सीमावर्ती इलाके में दहशत कायम करने , ठेकेदारों से लेवी वसूली करने , सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करने सहित अन्य नक्सली कांडों के आरोप में सीमावर्ती चमाई , भेलवाघाटी थाने में मामले दर्ज है। एसपी ने कहा की तालो मरांडी बिहार झारखंड के ईनामी और कुख्यात नक्सलियों के मारक दस्ते से जुड़ा रहा है। इसमें पिंटू राणा, मारा गया ईनामी नक्सली चिराग दा के दस्ते से जुड़ा हुआ था। एक समय इन दोनों के इशारे पर तालो मरांडी इलाके में चलने वाली योजनाओं में ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम करता था। साल 2020 में इसने दोनों राज्यों के सीमावर्ती गांव गुनायाथर के जेडी नदी के समीप जमीन में बड़े पैमाने पर विस्फोटक छिपाकर रखा था।उन्होंने बताया कि जमीन के भीतर छिपाकर रखने का मकसद किसी बड़े नक्सली घटना को अंजाम देना था। गुनियाथर में तालो मरांडी के नेतृत्व में नदी पर निर्माणाधीन पुल के ठेकेदारों से लेवी का मांग किया गया था। नहीं देने पर तालो मरांडी ने अपने दस्ते के साथियों के साथ सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट किया था।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More