आदित्यपुर में बंद पड़े 5 फ्लैट को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी का अनुमान

News Saga Desk

सरायकेला। जमशेदपुर से सटे औद्योगिक नगरी सरायकेला जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बार फिर से बड़ी घटना को अंजाम दिया है। दरअसल चोरों ने आदित्यपुर के सतबोहनी जुलुमताड़ स्थित साईं कल्पना अपार्टमेंट को निशाना बनाते हुए 5 फ्लैट पर एकसाथ हाथ साफ किया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने फ्लैट के ए ब्लॉक के पहली मंजिल में उमाशंकर प्रसाद, पांचवीं मंजिल में डॉ एनके यादव, बी ब्लॉक में प्रशांत कुमार और अशोक चौधरी तथा सी ब्लॉक में राजीव रंजन सिंह के फ्लैट में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जिन भी पलैटों में चोरी हूई है, सभी के मालिक बाहर गये हुए थे। 

Read More News

Read More