रूस ने यूक्रेन पर किया हवाई हमला, नौ की मौत

News Saga Desk

कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव के साथ आसपास के कई जिलों और आवासीय क्षेत्रों पर रात हुए रूसी हमले में कम से कम नौ लोगों की जान चली गई और दर्जनों घायल हो गए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि रूस ने पूरी रात क्रूज मिसाइल, ड्रोन, बैलिस्टिक हथियारों से बड़ा हमला किया।

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने कहा कि दुनिया का हर व्यक्ति देखे और समझे कि वास्तव में क्या हो रहा है। बैलिस्टिक सहित लगभग 70 मिसाइलें। और लगभग 150 हमलावर ड्रोन। जेलेंस्की इस समय दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं। उन्होंने इस हमले में हुए नुकसान का विवरण अपने एक्स अकाउंडट पर साझा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को पूर्ण युद्ध विराम और हमलों पर रोक लगाने पर सहमति जताए 44 दिन हो चुके हैं। यह प्रस्ताव संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से था। बावजूद इसके रूस लगातार हमले कर रहा है।


Read More News

প্রধানমন্ত্রীর ভিডিও সরানোয় ক্ষমা চাইল মেটা, অশ্বিনী বৈষ্ণবের সঙ্গে বৈঠকে দুঃখপ্রকাশ

সকাল সকাল ডেস্ক নয়াদিল্লি : প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর একটি ভিডিও সাময়িকভাবে ফেসবুক থেকে সরিয়ে...

কমনওয়েলথ গেমসের পতাকা ও মশাল আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের হাতে, ২০৩০-এ আহমেদাবাদে শতবর্ষের আসর

সকাল সকাল ডেস্ক গ্লাসগো : গ্লাসগো কমনওয়েলথ গেমসের বর্ণাঢ্য সমাপ্তি অনুষ্ঠানে আনুষ্ঠানিকভাবে ভারতের...

Read More