घाटी में दो ट्रकों में जोरदार टक्कर, चार घायल

News Saga Desk

हजारीबाग। एनएच-19 स्थित दनुआ घाटी में शनिवार को एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ। दो ट्रक आपस में टकरा गए। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यह दुर्घटना उसी मोड़ पर हुई, जहां शुक्रवार को भी दो ट्रकों की टक्कर हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के कारण इस जगह को अब मौत की घाटी कहा जाने लगा है।

स्थानीय निवासी इस स्थिति से नाराज हैं। उनका कहना है कि एनएच-19 की यह घाटी पिछले कई सालों से खतरनाक साबित हो रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने अब तक कोई सुरक्षा उपाय नहीं किए हैं। यहां हर महीने कई हादसे होते हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि दो ट्रकों के आपस मे हुई टक्कर में दोनों वाहन के चालक और उपचालक घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज चौपारण अस्पताल में किया जा रहा है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More