चार दिवसीय दौरे पर 16वें वित्त आयोग के सदस्य आंध्र प्रदेश पहुंचे, मुख्यमंत्री नायडू ने किया स्वागत

News Saga Desk

नई दिल्ली। अरविंद पनगढ़िया की अध्यक्षता में 16वें वित्त आयोग के सदस्य मंगलवार रात चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आंध्र प्रदेश पहुंच गए हैं। राज्‍य के वित्त मंत्री पी. केशव ने सदस्यों का यहां पहुंचने पर स्वागत किया। आयोग के सदस्‍य 15 से 18 अप्रैल तक आंध्र प्रदेश के चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 16वें वित्त आयोग की टीम का राज्य के दौरे पर यहां पहुंचने पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें अमरावती, पोलावरम जैसी प्रमुख परियोजनाओं और विभाजन के बाद की आर्थिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आयोग से अतिरिक्त केंद्रीय सहायता और उचित निधि आवंटन का आग्रह किया।

आयोग के सदस्य विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। वे विजयवाड़ा स्थित बर्म पार्क में एक औपचारिक रात्रिभोज में भी शामिल होंगे। 16वें वित्त आयोग के सदस्य गुरुवार को तिरुपति जाएंगे, जहां वह स्थानीय निकायों, उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद तिरुपति में शुक्रवार को भगवान वेंकटेश्वर मंदिर में सुबह पूजा-अर्चना करने के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More