लातेहार में दो नक्सलियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण

News Saga Desk

लातेहार। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दो सक्रिय नक्सली अमरजीत बृजिया और मिथिलेश कोरबा ने मंगलवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों नक्सली छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों लातेहार जिले के बूढ़ा पहाड़ सहित अन्य इलाके में सक्रिय थे। एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर ने नक्सलियों को पुलिस अधीक्षक के सभागार में आयोजित समारोह में माला पहनाकर स्वागत किया।

इस सम्बंध में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि अमरजीत बृजिया और मिथिलेश कोरबा नक्सली कमांडर छोटू खरवार के दस्ते में सक्रिय था। उन्होंने कहा कि इन दोनों के खिलाफ लातेहार जिले के छिपादोहर थाना में नक्सली हिंसा के मामले दर्ज थे। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी। एसपी ने बताया कि पुलिस के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के कारण नक्सली काफी कमजोर हो गए हैं। इससे अमरजीत और मिथिलेश ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण करने की योजना बनाई। झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

एसपी जिले में सक्रिय अन्य नक्सलियों को भी चेतावनी देते हुए कहा है कि नक्सलियों के पास अब अंतिम मौका बचा है। नक्सली या तो आत्मसमर्पण करें नहीं तो पुलिस उनका खात्मा कर देगी। मौके पर सीआरपीएफ कमांडेंट यादराम बुनकर ने भी नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलियों का यह अंतिम वर्ष चल रहा है। नक्सलियों के पास दो ही विकल्प हैं या तो पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण करें ,या फिर पुलिस के गोली का शिकार बने।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More