रांची में गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद, हथियार भी मिला

News Saga Desk

रांची। रांची के टाटीसिलवे थाना क्षेत्र में एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। सड़क निर्माण के लिए बनाए गए गड्ढे से दोनों युवकों का शव बरामद किया गया है। मामला हत्या का है या हादसे का, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। दोनों ही बिंदुओं पर जांच शुरू हो गई है। मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है। हेडक्वाटर डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने बताया कि एक गड्ढे से दो युवकों का शव बरामद किया गया है. मौके से एक हथियार भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। जानकारी मिली है कि मृतक में से एक गुमला जिले का रहने वाला है। 


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More