251 पवित्र ध्वजों के साथ निकली श्री सनातन महापंचायत की भव्य शोभायात्रा

News Saga Desk

रांची। श्री सनातन महापंचायत के मुख्य संयोजक ललित नारायण ओझा के नेतृत्व में रविवार को 251 पवित्र ध्वजों और हजारों की संख्या में राम भक्तों के साथ भव्य शोभायात्रा तपो मंदिर के लिए निकाली गई। यह शोभायात्रा बाजरा अखाड़ा और पंडरा अखाड़ा में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद निकाली गई। पूरे मार्ग में ताशे की गूंज, “जय श्री राम” के उद्घोष और भक्ति-भाव से वातावरण राममय हो गया। यात्रा के दौरान विभिन्न सेवा शिविरों द्वारा राम भक्तों का पुष्पवर्षा एवं जलपान आदि से भव्य स्वागत किया गया। श्री ओझा ने सभी सेवा शिविरों के आयोजकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए राम भक्तों का उत्साहवर्धन किया। शोभायात्रा में प्रमुख रूप से विधायक सीपी सिंह, संयोजक संजय कुमार जायसवाल, संजय मिनोचा, शशांक राज, दीपक ओझा, राजू ओझा, अमित ओझा, मणिकांत राव, सुबोध सिंह एवं शुभम कुमार जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More