NEWS SAGA DESK
रांची।
मारवाड़ी सहायक समिति, राजधानी रांची के सभी मारवाड़ी समाज से समिति का आजीवन सदस्यता लेने का आग्रह किया है। समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा है कि समिति के आजीवन सदस्यता प्राप्त करने की अंतिम तिथि सोमवार है। उन्होंने बताया कि आजीवन सदस्यता के लिए शुल्क के रूप में 21 सौ रुपए रखा गया है। उन्होंने कहा कि मारवाड़ी समाज के लोगों को अपने परिवार, रिश्तेदार और दोस्तों के परिवार में से कम से कम एक सदस्य मारवाड़ी सहायक समिति, रांची की सदस्यता लेकर समाज को मजबूती देने का प्रयास करना चाहिए।
No Comment! Be the first one.