झारखंड में तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत

NEWS SAGA DESK

रांची।रांची समेत झारखंड के कई जिलों में तापमान में एक से चार डिग्री की गिरावट से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। अगले एक-दो दिनों में तापमान में और गिरावट होने की संभावना हैं।

तापमान में गिरावट होने पलामू, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर सहित कई जिलों में गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। रांची में तापमान में दो डिग्री, जमशेदपुर में दो डिग्री, डालटेनगंज में तीन डिग्री, बोकारो में एक डिग्री और चाईबासा में भी तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज की गई है।

रविवार को रांची में मौसम साफ रहा और दिन में गर्मी का एहसास हुआ। रांची में तापमान 33.4, जमशेदपुर में 38.6, डालटेनगंज में 37.5 और बोकारो में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More