सरयू राय के विशेषाधिकार हनन के प्रस्ताव को स्पीकर ने स्वीकारा

News Saga Desk

रांची। जदयू विधायक सरयू राय ने बुधवार को सदन में विशेष अधिकार हनन का मामला लाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से उन्होंने जो सवाल किया था उसका भ्रामक जवाब दिया गया है। अक्सर विभाग गलत तथ्यहीन और भ्रामक जवाब देता है। जबकि सदस्य को सच जानने का अधिकार है। अगर सदस्य के अधिकार का हनन होता है तो यह गंभीर बात है। स्पीकर ने उनके प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए गंभीरता से आकलन करने का आश्वासन दिया। हालांकि सरयू राय का कहना था कल तक सदन है इसलिए इस पर कल तक कार्रवाई होनी चाहिए। स्पीकर बार-बार यह कहते रहे कि पूरे मामले को देखने के बाद नियमानुसार वह कार्रवाई करेंगे। लेकिन अभी वह कार्रवाई की गारंटी नहीं दे सकते।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More