रांची पुलिस ने अमन साव गिरोह के 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार

News Saga Desk

रांची। गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद अब उसके गुर्गों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गैंग के 3 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी शामिल हैं। अमन साहू के मारे जाने के बाद पुलिस ने उसके गिरोह के सदस्यों पर विशेष अभियान शुरू किया। इसी अभियान के तहत रांची पुलिस ने 3 प्रमुख अपराधियों को पकड़ लिया। ये सभी अपराधी रांची और कोयला बेल्ट में अमन साहू के इशारे पर आतंक मचाते थे।  

रांची पुलिस के मुताबिक अजय सिंह के खिलाफ 14 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह रांची के सिकिदिरी इलाके का रहने वाला है। समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली के खिलाफ 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। वह रातू इलाके का निवासी है। वसीम अंसारी पर 4 मामले दर्ज हैं। वह मांडर क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने तीनों अपराधियों के पास से पिस्टल, देसी कट्टा और कई मैगजीन बरामद की हैं। 

रांची पुलिस अब यह जांच कर रही है कि 7 मार्च को कोयला कारोबारी विपिन मिश्रा पर हुए हमले में ये अपराधी शामिल थे या नहीं। उस दिन बरियातू इलाके में अमन गैंग के 3 शूटरों ने कोयला व्यापारी पर हमला किया था। पुलिस तीनों से इस मामले में भी पूछताछ कर रही है। अमन साहू के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने गिरोह के बाकी सदस्यों को पकड़ने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। प्रदेश के कई हिस्सों में छापेमारी जारी है और जल्द ही अमन गैंग के अन्य फरार गुर्गों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More