Meta में होगी भयंकर छंटनी, एक सप्ताह में 3000 लोग होंगे बेरोजगार

News Saga Desk

नई दिल्ली। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा 3,000 से ज्यादा जॉब्स में कटौती कर रही है। इस कटौती से कंपनी के लगभग 5% एम्प्लॉइज प्रभावित होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के एम्प्लॉइज को शुक्रवार को एक इंटरनल मेमो के जरिए इस बात की जानकारी दी गई है। मेटा के ह्यूमन रिसोर्स के वाइस प्रेसिडेंट जेनेल गेल ने कंपनी के इंटरनल वर्कप्लेस फॉरम पर मेमो पोस्ट किया। इसमें कहा गया है कि इस छंटनी में नौकरी खोने वाले एम्प्लॉइज को सोमवार सुबह एक ईमेल मिलेगा।

ईमेल में सेवरेंस पैकेजेस की डीटेल्स भी शामिल होगी

कुछ इंटरनेशनल एम्प्लॉइज के लिए छंटनी की प्रोसेस रविवार को 2:30 बजे IST से शुरू होगी। अमेरिकी एम्प्लॉइज को सोमवार को शाम 6:30 बजे IST छंटनी के बारे में सूचित किया जाएगा। एक घंटे के अंदर एम्प्लॉइज कंपनी के सिस्टम का यूज नहीं कर पाएंगे। ईमेल में सेवरेंस पैकेजेस की डीटेल्स भी शामिल होगी। गेल ने लिखा, ‘सोमवार को एक टीममेट या मैनेजर को खोने वाली टीमों के लिए मैं समझता हूं कि यह एक कठिन दिन हो सकता है।’ उन्होंने डिसरप्शन को स्वीकार किया और कहा कि ऑफिस खुले रहेंगे, लेकिन जो एम्प्लॉइज दूर से काम कर सकते हैं उन्हें ऐसा करने की अनुमति दी गई है।

हाइब्रिड वर्क मॉडल का फॉलो करती है मेटा

मेटा एक हाइब्रिड वर्क मॉडल का फॉलो करती है, जिसमें एम्प्लॉइज को हफ्ते में तीन दिन ऑफिस से काम करना जरूरी होता है। हालांकि, सोमवार को घर से काम करना अभी भी इन-पर्सन टाइम के रूप में काउंट किया जाएगा।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More