दस किलो गांजा के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार

News Saga Desk

पूर्वी चंपारण : पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर थाना पुलिस ने गांजा तस्करो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाये जा रहे 10 किलो 50 ग्राम गांजा के साथ नेपाल के रहने वाले दो युवको को तस्करी में प्रयुक्त अपाची बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने उक्त कारवाई बेलदरवा के सैनिक रोड के समीप की है। उन्होने बताया कि सूचना के बाद वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान नेपाली नंबर की अपाचे बाइक से 10 किलो 50 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए तस्करों की पहचान नेपाल के बारा जिले के परस्तोका बेलहिया थाना कलैया निवासी मधुसूदन सहनी के पुत्र अरुण कुमार व परमेश्वर साह के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। दोनों आरोपी नेपाल से गांजा लेकर भारत में प्रवेश कर रहे थे। तस्करी कर रहे थे।दोनों आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More