रांची में CRPF जवान को 10 साल की सजा, इस मामले में है दोषी

News Saga Desk

रांची। छह साल पुराने मामले में अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत ने सीआरपीएफ के जवान अमित उरांव को दोषी ठहराया है और 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अगर वह जुर्माने की राशि नहीं देता है, तो उसे एक साल और जेल में रहना होगा। अमित उरांव लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के चद्रा गांव का निवासी है। पीड़िता ने नगड़ी थाना में 15 मार्च 2019 को उसके खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि अमित उरांव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया था। अमित उरांव का 2017 में सीआरपीएफ में चयन हुआ था। जिसके बाद वह प्रशिक्षण के लिए चला गया था और 2018 में वापस आया था। जिसके बाद दोनों रांची के रॉक गार्डेन गये थे वहां दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर गया।


Read More News

Read More