News Saga Desk
रांची। 1990 बैच के IPS अधिकारी अनुराग गुप्ता राज्य के स्थायी डीजीपी होंगे। झारखंड सरकार ने उनकी स्थायी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनकी स्थायी नियुक्ति को लेकर अधिसूचना कभी भी जारी हो सकती है। बतौर स्थायी डीजीपी उनका कार्यकाल 2 साल का होगा। उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2026 तक होगा। IPS अनुराग गुप्ता अभी झारखंड के प्रभारी डीजीपी हैं। उनके पास CID डीजी का भी पद है। वह ACB के डीजी पद के अतिरिक्त प्रभार में भी हैं। साल 2022 में सरकार ने अनुराग गुप्ता को डीजी रैंक में प्रोन्नति दी थी।
प्रोन्नति मिलने के बाद वह डीजी ट्रेनिंग के पद पर पदस्थापित रहें। 26 जुलाई 2024 को सरकार ने उन्हें झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया था। फिर चुनाव के दौरान उन्हें पद से हटाया गया था। जब अजय कुमार सिंह को प्रभार दिया गया था।
No Comment! Be the first one.