झारखंड में कम हुई ठंड, राज्य में 10 डिग्री अधिक पहुंचा तापमान

News Saga Desk

रांची। फरवरी के पहले सप्ताह में ही झारखंड में गर्मी महसूस होने लगी है। सुबह में कुहासा और धुंध से दिन शुरू हो रहा है और दिन में बादल छा रहे हैं। ऐसे में धूप तीखी लगने लगी है। यही वजह है कि राज्य के सभी जिलों में तापमान में वृद्धि जारी है। राज्य में चतरा को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। जिससे गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह में कोहरा और धुंध छाया रहेगा, लेकिन दिन में आसमान साफ रहेगा। बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को चतरा का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से बारिश और बर्फबारी फिर से शुरू हो गई है। अगले 4 से 5 दिनों के अंदर झारखंड पर इसका आंशिक असर पड़ सकता है। इससे मौसम में बदलाव संभव है। मौसम में बदलाव होने से रांची का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। अगले दो-तीन दिनों तक रांची के तापमान में और 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।


Read More News

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More