भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत

News Saga Desk

गिरिडीह : जिले के मधुबन थाना क्षेत्र स्थित डुमरी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर लटकट्टो के पास स्कॉर्पियो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. इस भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों स्कॉर्पियो सवार चार और बाइक सवार दो लोग शामिल हैं. इस घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये.

यह सड़क हादसा मंगलवार की देर रात हुआ, लेकिन स्थानीय लोगों को बुधवार की सुबह इसका पता चला. जिसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर मधुबन पुलिस घटनास्थल पर पहुंकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ. बाइक पर सवार मृतकों की पहचान मधुबन थाना क्षेत्र के अटकी निवासी हुसैनी मियां और बबलू कुमार टुडू के रूप में हुई है. वहीं, स्कॉर्पियो में सवार लोगों की पहचान सोमेश चंद्रा, गोपाल कुमार और गुलाब कुमार के रूप में हुई है. एक शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. पुलिस की टीम मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है.

Read More News

ডুরান্ড কাপ আয়োজন নিয়ে মুখ্যমন্ত্রী হেমন্ত সোরেনের সঙ্গে সেনা কর্মকর্তাদের সৌজন্য সাক্ষাৎ

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি রাঁচির কাঁকে রোডে অবস্থিত মুখ্যমন্ত্রীর আবাসিক কার্যালয়ে বৃহস্পতিবার...

মাদকাসক্তি বিরোধী সচেতনতায় রাঁচিতে ম্যারাথন দৌড়, তরুণদের শপথ ঝাড়খণ্ডকে নেশামুক্ত গড়ার

সকাল সকাল ডেস্ক রাঁচি মুখ্যমন্ত্রী শ্রী হেমন্ত সোরেনের নির্দেশে ঝাড়খণ্ডজুড়ে মাদকাসক্তি বিরোধী...

ভোটার তালিকা থেকে যোগ্য ভোটারের নাম বাদ যাবে না, বিভ্রান্তি না ছড়ানোর আহ্বান মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিকের

রাঁচি: ঝাড়খণ্ডের মুখ্য নির্বাচনী আধিকারিক কে. রবি কুমার স্পষ্ট জানিয়েছেন, বিশেষ নিবিড়...

Read More