पहलगाम आतंकी हमला: धनबाद पहुंची ATS, हिरासत में 3 लोग

News Saga Desk

धनबाद। पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच अब झारखंड के धनबाद तक पहुंच गई है। शनिवार सुबह से एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की टीम धनबाद के वासेपुर सहित शहर के कई इलाकों में सक्रिय है। माना जा रहा है कि इस आतंकी हमले के तार धनबाद से जुड़े हो सकते हैं, जिसे लेकर जांच तेज कर दी गई है। एटीएस की टीम सबसे पहले वासेपुर के नूरी मस्जिद के पास पहुंची और वहां सघन छानबीन की। इसके बाद गफ्फार कॉलोनी की अमन सोसायटी और वासेपुर बायपास रोड सहित कई स्थानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान शहर के बैंक मोड़ और भूली थाना क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया गया। भूली ओपी में डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम कैंप कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो एटीएस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हिरासत में लिए गए लोगों में वासेपुर निवासी यूसुफ और कौसर के नाम सामने आए हैं। वहीं, शमशेर नगर से अयान की पत्नी शबनम को भी टीम अपने साथ ले गई है। बताया जा रहा है कि शबनम मूल रूप से गोविंदपुर की रहने वाली है और उसका पति अयान आधार कार्ड में सुधार का कार्य करता था।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर एक आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 टूरिस्टों को गोली मारी गई थी। इस घटना के बाद से ही देशभर में संदिग्धों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है और उसी के तहत एटीएस धनबाद में छानबीन कर रही है।


Read More News

মজবুত ভারত, বুলন্দ ইরাদে

সকাল সকাল ডেস্ক। -ঋতুপর্ণ দেবে লালকেল্লার প্রাচীর থেকে টানা ১২তম বার প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর...

Read More