HMVP वायरल को लेकर झारखंड अलर्ट
चीन में फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) झारखंड के काफी करीब आ चुका है। कोलकाता में एक मामला सामने आया है।
कांग्रेस पार्टी ने लगातार किया संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का अपमान- अमर कुमार बाउरी
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं झारखंड विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आज प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा द्वारा आगामी 11से 25जनवरी तक चलने वाले संविधान गौरव अभियान की जानकारी दी। श्री बाउरी को पार्टी ने अभियान का प्रदेश संयोजक बनाया है। साथ ही प्रदेश मंत्री नन्द जी प्रसाद एवं वरिष्ठ नेता राकेश भास्कर इस अभियान के सह संयोजक बनाए गए हैं।
झारखंड हाई कोर्ट में उपस्थित हुईं गृह सचिव, होमगार्ड डीजी को सात को उपस्थित होने का निर्देश
झारखंड हाई कोर्ट में सोमवार को होमगार्ड जवानों को समान काम के बदले समान वेतन देने के मामले में दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई।
मुख्यमंत्री ने मंईयां योजना के तहत 56 लाख महिलाओं के बैंक खातों में हस्तांतरित किए 1415 करोड़
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य की 56,61,791 महिलाओं के बैंक खातों में 1415 करोड़ 44 लाख 77 हजार रुपये की मंईयां सम्मान राशि हस्तांतरित की। इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमडंल के 500.81 करोड़, दक्षिणी छोटानागुर प्रमडंल के 230.35 करोड़, पलामू प्रमडंल के 190.01 करोड़, संथाल परगना प्रमडंल के 320.87 करोड़ और कोल्हान प्रमंडल के 173.8 करोड़ शामिल हैं।
56.62 लाख महिलाओं के खाते में जाएंगे 2500 रुपए
बहुचर्चित मंईयां सम्मान योजना की बढ़ी राशि 2500 रुपए का वितरण आज होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर 12.30 नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड से 56 लाख 61 हजार 791 महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से 2500-2500 रुपए डालेंगे। तैयारियां पूरी हो गई हैं।
प्रकृति को संरक्षित करने में आदिवासी समाज की अहम भूमिका-मुख्यमंत्री
रांची। सोहराय पर्व हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रतीक है। हम सभी प्रतिवर्ष इस पर्व को धूमधाम से मनाते हैं। आदिवासी समाज आज के दिन अनेक रीति-रिवाज के साथ प्रकृति की पूजा करते हैं। आज आदिवासी समाज को अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने की जरूरत है। सोहराय पर्व के माध्यम से हमसभी एकता एवं सौहार्द का संदेश देते हैं। यह पर्व परिवार एवं प्रकृति से जुड़ा पर्व है। यह एक ऐसा त्योहार है, जिसमें भाईचारा, समानता तथा भाई-बहन का प्रेम झलकता है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत मंडप, मोरहाबादी में आयोजित “सोहराय मिलन समारोह-2025” में कहीं।
रांची में 13 लाख लूट और फायरिंग मामले में तीन महिलाओं समेत आठ आरोपित गिरफ्तार
रांची। शहर के पंडरा ओपी के ओटीसी मैदान में 13 लाख रुपये लूट और फायरिंग मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन महिलाओं सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के दो लाख 63 हजार रुपये नकदी, एक पिस्टल लोडेड, एक देशी कट्टा, 12 गोली, एक स्कार्पियो और दो बाइक बरामद किया गया है।
सभी सेक्टर के संतुलित विकास का बजट में रखा जाएगा ध्यान:-मुख्यमंत्री
रांची। यह अबुआ सरकार है । ऐसे में राज्य के सतत, समावेशी और सर्वांगीण विकास के साथ लोगों के कल्याण एवं हितों का संवर्धन करने वाला संतुलित बजट हो , इस पर हमारी सरकार का विशेष फोकस है। इसलिए वित्तीय वर्ष 2025 -26 के बजट को लेकर आपके सुझाव, राय और विचार हमारे लिए काफी मायने रखते हैं, ताकि आपके द्वारा प्राप्त होनेवाले बेहतर सुझावों को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में जगह दे सकें।
रांची में छह और सात को बंद रहेंगे सभी स्कूल
NEWS SAGA DESK रांची :- उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने राज्य में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए शनिवार को जिले के सभी कोटि के सरकारी उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों सहित सभी निजी विद्यालयों को छह और सात जनवरी को पूर्णतः बंद रखने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी निर्देश दिया है कि सभी कोटि के सरकारी उच्च, माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं कार्यरत शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी इस अवधि में नियत समय पर विद्यालय में उपस्थित रहते हुए विद्यालयी कार्य का संपादन करना सुनिश्चित करेंगे।
NIA ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार
News Saga Desk रांची। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने साल 2024 में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और संगठित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। एनआईए ने 80 मामलों में 210 आरोपियों को किया गिरफ्तार है। साथ ही रांची समेत कई राज्यों से हथियार भी बरामद किये हैं। वामपंथी उग्रवाद पूरे वर्ष एनआईए की जांच का प्रमुख केंद्र बना रहा, जिसके कारण 2024 में हुई गिरफ्तारियों में से 69 प्रतिशत मामले उग्रवाद से जुड़े थे। राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ बड़ी हथियारों की बरामदगी एनआईए की कार्रवाई में देश में हिंसा फैलाने की कोशिशों का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रविरोधी ताकतों द्वारा किए गए प्रयासों के खिलाफ हथियारों की बरामदगी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। रांची, पटना, जम्मू, जयपुर, और चंडीगढ़ सहित देश भर से हथियारों की बरामदगी और जब्ती के मामले सामने आये। जिनमें दो हैंड ग्रेनेड, 34 पिस्तौल राउंड, एक चीनी पिस्तौल, एक तुर्की पिस्तौल, 20 चीनी पिस्तौल राउंड और एक पिस्तौल साइलेंसर शामिल है। अवैध हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटकों की आपूर्ति के मामले में पांच राइफलें, छह पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 215 राउंड गोला-बारूद, पांच डेटोनेटर, दो पैकेट गन पाउडर, 75 खाली कारतूस और 75 किलोग्राम संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ भी जब्त किये गये। एनआईए ने रांची में एक नई विशेष अदालत की स्थापना की राज्य पुलिस बलों की क्षमताओं को बढ़ाने के प्रयासों के तहत, एनआईए ने 2024 में 11 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 1,678 राज्य पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देकर उनके कौशल में सुधार किया। इसके साथ ही, भारत की शांति और सद्भाव को प्रभावित करने वाले प्रमुख आतंकवाद संबंधी और अन्य गंभीर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए, एनआईए ने अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाये, जिसमें जम्मू और रांची में एक-एक नई विशेष एनआईए अदालत की स्थापना शामिल है। बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर के खिलाफ की कार्रवाई एनआईए के लिए बढ़ते आतंकवादी और गैंगस्टर गतिविधियों पर कार्रवाई 2024 की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही। पिछले साल, एनआईए ने विदेश में सक्रिय खालिस्तानी आतंकवादियों से जुड़े मामलों में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इन मामलों में 101 ठिकानों की तलाशी ली। कुल मिलाकर 2024 में विभिन्न मामलों के सिलसिले में 662 जगहों पर छापेमारी की गयी। गैंगस्टर से जुड़े मामलों में भी रांची सहित अन्य स्थानों से 13 गिरफ्तारियां की गयीं।