रांची एसडीओ और डीएसपी ने बांटे कंबल
राजधानी रांची के सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने गुरुवार देर रात हटिया रेलवे स्टेशन, यात्री शेड और आसपास के क्षेत्र में बेघर और जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया। दोनों अधिकारियों ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए घूम-घूम कर कंबल का वितरण किया। अधिकारियों ने सभी बेघर एवं जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए उचित सावधानियां बरतने की सलाह दी।
राज्य में महुआ की एमएसपी तय करने की होगी पहल: मंत्री शिल्पी
राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड के वन उपजों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तय होगा।कृषि विभाग सब्जी सहित वन उपजों की एमएसपी तय करने की तैयारी कर रहा है। महुआ जैसे वन उपज को कृषि विभाग एमएसपी के दायरे में लाने पर चर्चा कर रही है
मुख्यमंत्री से विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात, दी बधाई
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में बुधवार को विधायक सहित अन्य अधिकारियों ने मुलाकात की।
सबसे पहले विधायक जीगा सुसारन होरो ने मुख्यमंत्री से सपरिवार मुलाकात कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने भी उन सभी को नूतन वर्ष की शुभकामनाएं दी।
दुसरों को सुख देने से बडा कोई पुण्य नही और दुसरों को कष्ट देने बडा कोई पाप नही: स्वामी सदानंद महाराज
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम मंदिर मे श्रीमद् भागवत कृष्ण कथा के अंतिम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राधा कृष्ण का दर्शन कर आशीर्वाद लिया। चार दिवसीय श्रीमद्भागवत कृष्ण कथा के अंतिम दिन कथा के यजमान श्रीमती सुनीता अग्रवाल राजू अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, नवल अग्रवाल, सपरिवार एवं संस्था के सदस्यों ने बड़े ही प्रेम से श्रीमद् भागवत का पूजन तथा स्वामी श्री सदानंद महाराज को माल्यार्पण चंदन- वंदन कर उपस्थित सभी
रांची में थाना प्रभारी बनने के लिए पैरवी कराने वाले पदाधिकारी होंगे सस्पेंड
राजधानी रांची में थाना प्रभारी बनने के लिए पैरवी कराने वाले पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड होंगे। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी ने बुधवार को क्राइम मीटिंग के दौरान यह बात कही
झारखंड सिटिजन फोरम के संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासक से की मुलाक़ात
झारखंड सिटिजन फोरम के संयोजक अभिषेक श्रीवास्तव के नेतृत्व मे एक प्रतिनिधिमंडल नगर प्रशासक से मिलकर पहले गुलदस्ता देकर नया साल का शुभकामनायें दी तथा वार्डो के समस्याओ
अगले तीन दिनों तक पारा 4 डिग्री तक गिरेगा
रांची सहित राज्य के अधिकतर जिलों में मंगलवार की शाम से ही मौसम का मिजाज बदलने लगा। सुबह से दोपहर तक बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
खादी आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा का प्रतिनिधित्व करती है: राज्यपाल
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को कहा कि खादी महोत्सव न केवल हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण विकास और स्वरोजगार के लिए एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने खादी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों का प्रतीक बताते हुए कहा कि खादी आत्मनिर्भरता और श्रम की गरिमा का प्रतिनिधित्व करती है।
चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे : बाबूलाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस प्रभारी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन का बहाना बनाकर और चुनावी वादों से पीछे हटकर झामुमो-कांग्रेस जनता के विश्वास के साथ धोखा कर रहे हैं।
मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि चुनाव से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की थी कि एक दिसंबर से हर परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा लेकिन अब चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस के नेता और वित्त मंत्री का रुख बदल गया
रातू लूटकांड के दो आरोपितों के पोस्टर जारी, 20 हजार इनाम घोषित
शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है।