बाबूलाल मरांडी चुने गये नेता प्रतिपक्ष, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में ये निर्णय आज लिया गया है। बता दें कि झारखंड में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव…..
सीएम हेमंत सोरेन ने 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा- ITI में AI की भी हो पढ़ाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत की गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और श्रम मंत्री संजय यादव भी उपस्थित रहे।
अब होली में घर जाना हुआ आसान, छह स्पेशल ट्रेनों का किया जाएगा संचालन
रेल यात्रियों भीड़ को देखते हुए होली में छह स्पेशल ट्रेन को चलाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी आसनसोल मंडल की तरफ से दी गई है। ये ट्रेन हावड़ा, रक्सौल, सियालदह, गोरखपुर, कोलकाता, पटना, कोलकाता, जयनगर, हावड़ा, खातीपुरा, हावड़ा, न्यूजलपाईगुड़ी के बीच चलेगी।
विधानसभा: भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरा
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही 11 बजकर 8 मिनट बजे शुरू हुई। सत्ता पक्ष के विधायकों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद को घेरा।
रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता 20 मार्च से, 18 मार्च तक प्रविष्टि स्वीकार
रांची जिला वॉलीबॉल संघ 20 मार्च से रांची जिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में वॉलीबॉल को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को चिन्हित करना है। प्रतियोगिता में केवल रांची जिले की टीमें ही भाग ले सकती हैं।
बरियातू और लालपुर थाना क्षेत्र से 62 दिनों में 47 मोटरसाइकिल की चोरी
रांची शहर में बाइक चाेरों का आतंक है। चाेर कहीं और कभी भी बाइक चाेरी की घटना का अंजाम देकर फरार हाे जा रहे हैं, पुलिस काे भनक तक नहीं लग रही। सुरक्षा के नाम पर पीसीआर और पेट्राेलिंग पार्टी लगातार भ्रमणशील रहने का दावा ताे करती है, लेकिन बाइक चाेर उनकी नजरों से ओझल होकर लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं।
रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद रांची सदर CO मुंशी राम को HC से मिली जमानत
रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद तत्कालीन रांची सदर सीओ मुंशी राम को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को उन्हें जमानत की सुविधा प्रदान कर दी। इस संबंध में हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की अदालत में मुंशी राम की जमानत पर सुनवाई हुई।
झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के चेयरमैन पर FIR, बिना अनुमति राज्यपाल और सीएम की तस्वीर लगाने का आरोप
रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (जिफ्फा) के चेयरमैन ऋषि प्रकाश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। लालपुर थाना में कार्यपालक दंडाधिकारी जफर हसनात की ओर से यह प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है।
रांची के गुरुनानक अस्पताल में मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
राजधानी रांची के स्टेशन रोड इलाके में स्थित गुरुनानक अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इसके बाद देर रात परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
संत जेवियर्स कॉलेज में 7 मार्च को आयोजित होगा स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल, जानिए क्यों है ये छात्रों के लिए खास
रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में आगामी 7 मार्च को स्टूडेंट्स फिल्म फेस्टिवल ‘सायनोश्योर’ का आयोजन किया जा रहा है। यह फिल्म फेस्टिवल मास कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें संत जेवियर्स कॉलेज के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के छात्र भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।