रांची के लालपुर में बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा
रांची के लालपुर थाना स्थित पीएन बोस कम्पाउंड में बंद कमरे से एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान 80 वर्षीय तपस कुमार बंद्योपाध्याय के रूप में हुई है। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिताजी फ्लैट में अकेले ही रहते थे। बेटे ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जाहिर की है।
भारतीय टीम की जीत के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में हवन-यज्ञ
रांची। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से हवन और महायज्ञ किया गया।
रांची के चुटिया से 5 साल की बेटी के साथ लापता हुई महिला, पुलिस कर रही तलाश
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी में रहने वाली 18 वर्षीय मधु कुमारी अपनी 5 साल की बेटी के साथ बीते 3 मार्च से लापता हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद चुटिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, मधु कुमारी 3 मार्च की सुबह 6:30 बजे अपने घर से निकली थीं।
महिलाओं ने चलाई रांची-टोरी मेमू ट्रेन:महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पहल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेल मंडल ने अनूठी पहल की। आज रांची से टोरी तक चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन के परिचालन की जिम्मेदारी महिलाओं के जिम्मे रही। इस ट्रेन के पायलट से लेकर टीटीई, आरपीएफ से लेकर गार्ड तक सभी कर्मी महिलाएं रहीं।
International Womens Day: विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से विभिन्न महिला समूहों की महिलाओं ने की मुलाकात
विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में विभिन्न समूहों से पहुंची महिलाओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने राज्य की समस्त महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सिविल कोर्ट रांची में उप डाकघर का उद्घाटन सफलतापूर्वक संपन्न
नए रांची कोर्ट उप डाकघर का उद्घाटन आज सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय श्री न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय एवं कार्यकारी अध्यक्ष, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (JHALSA), ने मुख्य अतिथि के रूप में डाकघर का उद्घाटन किया।
रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज, 63 विद्यार्थियों को मिलेगा गोल्ड मेडल
रांची विश्वविद्यालय का 38वां दीक्षांत समारोह आज मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित होगा। यह समारोह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले हो रहा है और इसमें लड़कियों का दबदबा रहेगा। 63 गोल्ड मेडल में से 48 लड़कियों ने जीते हैं, जबकि लड़कों को सिर्फ 15 मेडल मिले हैं।
रांची के बरियातू में कोयला कारोबारी पर जानलेवा हुआ हमला
रांची के बरियातू रोड स्थित सेंट्रल अकादमी स्कूल के पास अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी। यह घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है।
बाबूलाल मरांडी चुने गये नेता प्रतिपक्ष, भाजपा विधायक दल की बैठक में हुआ निर्णय
बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। भाजपा विधायक दल की बैठक में ये निर्णय आज लिया गया है। बता दें कि झारखंड में बीजेपी विधायक दल के नेता के चुनाव…..
सीएम हेमंत सोरेन ने 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र सौंपा, कहा- ITI में AI की भी हो पढ़ाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 49 ट्रेनिंग ऑफिसर्स को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्ति श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के तहत की गई। इस अवसर पर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर और श्रम मंत्री संजय यादव भी उपस्थित रहे।