रांची पुलिस ने अमन साव गिरोह के 3 अपराधियों को किया गिरफ्तार
गैंगस्टर अमन साहू के एनकाउंटर के बाद अब उसके गुर्गों पर शिकंजा कसने की प्रक्रिया तेज हो गई है। रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अमन साहू गैंग के 3 शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अपराधियों में अजय सिंह, समीर बागची उर्फ कल्लू बंगाली और वसीम अंसारी शामिल हैं।
रांची में 4 चोरी की बाइक के साथ छह युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
रांची एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए चार चोरी की बाइक के साथ छह चोर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
CM हेमंत सोरेन आज करेंगे विधि व्यवस्था पर उच्च स्तरीय बैठक, मुख्य सचिव, DGP समेत ये अधिकारी रहेंगे शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज 11:30 बजे से प्रोजेक्ट भवन में विधि व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्य सचिव, गृह सचिव और डीजीपी के अलावा पुलिस के आला अधिकारी शामिल होंगे।
शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर में मंगलवार को एक स्कार्पियो ने खड़े ट्रक में टक्टर मार दी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में बरिष्ठ भाजपा नेता बास्को बेसरा के बड़े पुत्र अग्नि बेसरा भी शामिल है। इस हादसे में मृतकों की पहचान पश्चिमी सिंहभूम (जमशेदपुर) सुजीत कुमार सिंकू(20), पृथ्वी कुमार सहदेव (17) और सरायकेला-खरसांवा निवासी अग्नि बेसरा (25) के रूप में हुई है।
रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट संचालकों को HC से राहत, बंद करने की याचिका पर अब नहीं होगी सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट में स्काईस्केप, टेन 11, क्राउन 7, स्काई डैन और शैक किचन के संचालकों को बड़ी राहत मिली है। चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ ने रूफटॉप बार और रेस्टोरेंट को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे समाप्त करने का अंतिम आदेश जारी किया है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा- रिम्स के डॉक्टर को जल्द मिलेगी पदोन्नति
स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा है कि जीबी की बैठक बुलाकर रिम्स के डॉक्टरो को जल्द ही प्रोन्नति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रोन्नति में विसंगतियां हुई है। इसे वह स्वीकार करते हैं। इसके लिए उन्होंने फाइल भी मंगाया है। अब जीबी की बैठक बुलाकर प्रोन्नति की प्रक्रिया पुरी की जाएगी।
कांके फायरिंग घटना मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
कांके थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किये गये व्यक्ति का नाम पंकज सिंह है। घटना में प्रयुक्त पिस्टल, खोखा एवं 02 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया है। गिरफ़्तार अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है। दरअसल रांची के कांके थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई थी।
रांची के बरियातू में फिर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
राजधानी रांची से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बरियातू थानाक्षेत्र के जोड़ा तालाब के पास गोलीबारी की खबर है। जनाकारी के अनुसार साहिल नामक युवक के हाथ में गोली लगी है।
आयुष्मान पोर्टल में हुए बदलाव से डायलिसिस मरीजों की बढ़ी परेशानी
राज्य के मरीजों को आयुष्मान भारत- मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत डायलिसिस कराने में परेशानी हो रही है। आयुष्मान पोर्टल में बदलाव होने से राज्य के 10 हजार से ज्यादा गंभीर किडनी रोगियों की समय पर डायलिसिस नहीं हो पा रही।
छत्तीसगढ़ से 21 सदस्यीय मत्स्य कृषक दल पहुंचा झारखंड
छत्तीसगढ़ के जशपुर के मत्स्य कृषकों का 21 सदस्यीय दल रविवार को तीन दिवसीय झारखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत रविवार को रांची पहुंचा। इस दल का नेतृत्व प्रभात शर्मा, मत्स्य विकास पदाधिकारी तथा उमेश पटोया कर रहै हैं। मत्स्य किसानों का यह दल झारखंड में हो रहे मत्स्य विकास कार्यक्रम एवं योजनाओं को देखकर काफी अभिभूत हुए।