भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा दाे दिवसीय दौरे पर कल जयपुर आएंगे
News Saga Desk जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दो दिवसीय जयपुर दौरे पर आ रहे हैं। वे 26 दिसम्बर को जयपुर आएंगे और 27 दिसम्बर शाम को वापस लाैट जाएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि नड्डा यहां एक सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 27 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से स्वामित्व योजना के तहत पट्टे मय प्रोपर्टी पार्सल वितरण एवं लाभार्थी संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत केन्द्रीय मंत्रियों को अलग-अलग राज्यों में भेजा गया है। नड्डा जयपुर में इसी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद उनका भाजपा प्रदेश कार्यालय भी आने का कार्यक्रम है। नड्डा यहां भाजपा पदाधिकारियों सहित अन्य प्रमुख नेताओं से संवाद भी कर सकते हैं।
दिल्ली चुनाव: आज आ सकती है कांग्रेस की दूसरी लिस्ट
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट आज जारी की जा सकती है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवार को बैठक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लिस्ट में 28 कैंडिडेट्स के नाम तय किए गए हैं।
EC ने किया चुनाव नियमों में बदलाव: केंद्र ने पोलिंग बूथ के फुटेज सार्वजनिक करने से इनकार किया
केंद्र और चुनाव आयोग ने इलेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इसके मुताबिक अब पोलिंगबूथ के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक नहीं होंगे। कांग्रेस ने इस बदलाव पर आपत्ति जताई है।
सेल को संचार उत्कृष्टता के लिए मिले आठ राष्ट्रीय पुरस्कार
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) की ओर से स्टील ऑथरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) को आठ राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। यह पुरस्कार रायपुर में आयोजित एक सम्मेलन में दिए गए।
गृह मंत्री ने की तीन नए आपराधिक कानूनों के निर्वहन की समीक्षा
News Saga Desk नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अखिल भारतीय स्तर पर सीसीटीएनएस 2.0, एनएएफआईएस, जेलों, अदालतों, अभियोजन और फॉरेंसिक के आईसीजेएस 2.0 के साथ एकीकृत करने के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई। केन्द्रीय गृह सचिव, एनसीआरबी के निदेशक, गृह मंत्रालय और एनसीआरबी और एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। गृह मंत्री ने एनसीआरबी से आईसीजेएस 2.0 में नए आपराधिक कानूनों के पूर्ण कार्यान्वयन की सुविधा प्रदान करने को कहा। अमित शाह ने कहा कि प्रत्येक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में ई-साक्ष्य, न्याय श्रुति, ई-साइन और ई- समन जैसे एप्लीकेशन का उपयोग किया जाना चाहिए। तकनीक के इस्तेमाल पर ज़ोर देते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि पूर्व-निर्धारित समयसीमा के अनुसार जांच अधिकारियों के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों को अलर्ट भेजने से जांच प्रक्रिया में तेजी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि गृह मंत्रालय और एनसीआरबी के अधिकारियों की एक टीम को राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में तकनीकी परियोजनाओं के कार्यान्वयन में वृद्धि करने और हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए वहां का दौरा करना चाहिए। अमित शाह ने अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क और सिस्टम (सीसीटीएनएस) और अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस) की प्रगति की नियमित आधार पर निगरानी करने और परियोजना को गति प्रदान करने के लिए राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ नियमित संवाद पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अज्ञात शवों और व्यक्तियों की पहचान के लिए बायोमेट्रिक का उपयोग किया जाना चाहिए। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एनसीआरबी को जांच अधिकारियों और आपराधिक न्याय प्रणाली के अन्य हितधारकों के लाभ के लिए डेटा समृद्ध मंच बनाना चाहिए। उन्होंने नए आपराधिक कानूनों और राष्ट्रीय स्वचालित फिंगरप्रिंट पहचान प्रणाली (एनएएफआईएस) के तकनीकी कार्यान्वयन में एनसीआरबी के प्रयासों की सराहना की।
आरक्षण कोटे का युक्तिकरण जनसंख्या के अनुपात के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने सोमवार को कहा कि आरक्षण कोटे का युक्तिकरण जनसंख्या के अनुपात के अनुसार सुनिश्चित किया जाना चाहिए और वे कैबिनेट उप-समिति के गठन से संतुष्ट नहीं हैं और छात्रों की संतुष्टि उनके लिए मायने रखती है।
केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया एटीसी और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को इंदौर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एटीसी भवन और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण किया गया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार एटीसी की सीट पर बैठा हूं। केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया।
जींद का सीआरपीएफ जवान ऊधमपुर में शहीद, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
जींद। नरवाना रोड निवासी सीआरपीएफ सिपाही नरेंद्र कुमार ऊधमपुर में शहीद हो गया। 22 दिसंबर को नरेंद्र कुमार ड्यूटी पर तैनात थेए तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई। रविवार दोपहर पटियाला चौक के पास श्मशान घाट में सैन्य सम्मान के साथ 38 वर्षीय शहीद नरेंद्र कुमार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनकी अंतिम विदाई में सेना के जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस और काफी संख्या में लोग शामिल हुए।
देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा इंदौर, केन्द्रीय मंत्री नायडू आज देंगे बड़ी सौगात
इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सात मंजिला एटीसी भवन एवं तकनीकी ब्लॉक तैयार हो चुका है। इसी भवन में नया फायर स्टेशन भी बनाया गया है। साथ ही इंदौर के नाम अब एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। यह देश का पहला जीरो वेस्ट एयरपोर्ट होगा। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू आज (रविवार को) इन सुविधाओं का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं सांसद शंकर लालवानी भी मौजूद रहेंगे।
विपक्ष ने आंबेडकर को लेकर शाह के बयान को गलत तरीके से किया पेश : मांझी
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने गत दिनों संसद में हुई अप्रिय घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसके लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही बाबा साहेब का सबसे ज्यादा सम्मान हुआ है।