साल के आखिरी मिशन के लिए ISRO तैयार, आज रात स्पेडएक्स मिशन की लॉन्चिंग
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) स्पेडएक्स मिशन की लॉन्चिंग के लिए तैयार है। सोमवार रात 9:58 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से स्पेस डॉकिंग एक्सपेरीमेंट (स्पैडेक्स) क लॉन्चिंग होगी। भारत इस मिशन की सफलता के बाद अमेरिका,
विदेश मंत्री एस. जयशंकर कल कतर के लिए होंगे रवाना, शेख मोहम्मद से करेंगे मुलाकात
विदेश मंत्री एस. जयशंकर 30 दिसम्बर, सोमवार को कतर की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना होंगे। जयशंकर 30 दिसंबर से 01 जनवरी 2025 तक कतर की यात्रा पर रहेंगे, जहां वो कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकत करेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कतर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने जानकारी साझा की।
हमारी निशानदेही पर पकड़े गए कश्मीरी आतंकी, राज्य पुलिस की सक्रियता पर डीजी का दावा
NEWS SAGA DESK कोलकाता, । पश्चिम बंगाल से एक के बाद एक उग्रवादियों की गिरफ्तारी हो रही है। कभी कोई कश्मीरी जिहादी तो कभी अंसारुल्लाह का सदस्य बंगाल से गिरफ्तार हो रहा है। इसको लेकर राज्य पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। उन सभी सवालों का राज्य पुलिस डीजी राजीव कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्पष्ट जवाब दिया। पुलिस डीजी राजीव कुमार ने कहा कि जावेद मुंशी को राज्य एसटीएफ की एक सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। कई लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर पुलिस आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। और हम कुछ नहीं कर रहे ये गलत है। हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बहुत अच्छा है। उल्लेखनीय है कि संदिग्ध विदेशी आतंकी जावेद मुंशी को 22 दिसंबर को दक्षिण 24 परगना के कैनिंग से गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर की एसटीएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान में श्रीनगर के एक निवासी को गिरफ्तार किया गया था। राजीव कुमार ने आगे कहा कि बीएसएफ सीमा सुरक्षा का ख्याल रखती है। हमें जो जानकारी मिलती है उसे हम बीएसएफ तक पहुंचाते हैं। इस बीच कई लोग सीमा पार प्रवेश कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि सुरक्षा में खामी है। राज्य पुलिस डीजी ने कहा कि आम लोगों ने पुलिस की मदद की। इस पार के निवासी बांग्लादेश के हालात से चिंतित हैं। इस बात पर नजर रखी जा रही है कि कोई सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ न सके। यथासंभव सुरक्षा भी प्रदान की जा रही है।
बोरवेल में गिरे 10 वर्षीय बच्चे की नहीं बच पाई जान, 16 घंटे चला रेस्क्यू
मध्य प्रदेश में बोरवेल के खुले गड्ढे ने एक और बच्चे की जान ले ली। यहां गुना जिले की राघौगढ़ तहसील के पिपलिया गांव में शनिवार शाम को बोरवेल के खुले गड्ढे में गिरे 10 वर्षीय बालक की जान नहीं बच पाई। बच्चा करीब 39 फीट की गहराई में फंसा था। जिला प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने 16 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर रविवार सुबह करीब 9.30 बजे उसे बाहर निकाला। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
हिमाचल में थमी बर्फबारी, 400 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध
हिमाचल प्रदेश में दो दिनों की भारी बारिश और बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। शिमला सहित राज्य के अधिकांश इलाकों में रविवार को धूप खिली और आमजन व पर्यटकों को राहत मिली है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में महिला सम्मान योजना पर विवाद, उपराज्यपाल ने दिए जांच के आदेश
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) वीके सक्सेना ने महिला सम्मान योजना की जांच के आदेश दिए हैं। एलजी ने इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया है।
मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार जारी है। उनके पार्थिव शरीर को सेना की तोपगाड़ी पर दिल्ली के निगमबोध घाट लाया गया।
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे मोतीलाल नेहरू मार्ग: मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
लुटियंस दिल्ली के मोतीलाल नेहरू मार्ग के बंगला नंबर-तीन पर आज सुबह से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जा रही है।
‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन
दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा के पदधिकारियों ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) की ‘महिला सम्मान योजना’ को लेकर आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा
कर्नाटक के बेलगावी में गुरुवार को कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक होनी है। मीटिंग से पहले कार्यकर्ताओं ने बेलगावी में पोस्टर लगाए। जिसमें भारत का गलत नक्शा दिखाया जा रहा है।