स्कूल नौकरी घोटाला मामला: कोलकाता की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप तय करने की प्रक्रिया सोमवार को संभव
पश्चिम बंगाल में स्कूल नौकरी घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामले में आरोप तय करने की प्रक्रिया 23 दिसंबर को कोलकाता स्थित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में पूरी होने की संभावना है। हालांकि, ईडी द्वारा दाखिल चार्जशीट में आरोपितों की शारीरिक उपस्थिति सुनिश्चित करने में देरी इस प्रक्रिया को बाधित कर सकती है।
ट्रिपल आईटी रांची में दो नए कोर्स शुरू: MBA और MCA एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम
ट्रिपल आईटी रांची में दो नए कोर्स शुरू किए गए हैं। ये दोनों कोर्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम हैं। ये प्रोग्राम एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स और मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन हैं। इनमें एडमिशन इसी साल से मिलेगा।
रूस के कजान शहर पर “9/11” जैसा हमला: देखें Video
रूस के कजान में तीन इमारतों पर हमला किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कजान शहर पर हमला कुल 8 मानवरहित विमान (यूएवी) से किया गया।
अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा दक्षिण कोरिया
दक्षिण कोरिया आज अमेरिकी अंतरिक्ष केंद्र से अपना तीसरा घरेलू सैन्य जासूसी उपग्रह लॉन्च करेगा। दक्षिण कोरिया ने कुछ समय से उत्तर कोरिया पर अपनी निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के
रांची में क्रिसमस का बाजार सजा
राजधानी रांची में क्रिसमस को लेकर हर चौक चौराहे पर दुकान सज गई है। क्रिसमस पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोग इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। क्रिसमस की थीम पर सजी दुकानों में विभिन्न सजावटी सामग्रियां उपलब्ध हैं, जो त्योहार की खुशियों को दोगुनी कर रही हैं। खरीददार अपने घर और आंगन को सजाने संवारने के लिए बाजारों में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। नये परिधानों की भी खरीददारी हो रही है। क्रिसमस में
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 में 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए हुए एमओयू
बिहार बिजनेस कनेक्ट-2024 के दूसरे दिन शुक्रवार को बिहार ने रिकॉर्ड 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने में सफलता हासिल की। बिहार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि दो दिवसीय बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024 में देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों द्वारा राज्य में 1.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। प्रस्तावित निवेश पिछले साल बिहार में आयोजित पहले निवेशक शिखर सम्मेलन के इसी आंकड़े से तीन गुना अधिक है।
130 वर्ष पुराने मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मी निलंबित, निर्माण शुरू
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत साहित्य समाज चौक के समीप 130 वर्ष पुराने शिव मंदिर की दीवार तोड़ने वाले निगमकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। शुक्रवार से तोड़ी गयी दीवार की मरम्मत भी शुरू करा दी गयी है। निगमकर्मी छोटेलाल गुप्ता की देखरेख में निर्माण कार्य किया जा रहा है।
भारत में लॉन्च हुई नई 2025 रेंज रोवर स्पोर्ट: कीमत 1.45 करोड़
टाटा मोटर्स के स्वामित्व वाले लग्जरी ब्रांड जगुआर लैंड रोवर ने आज (19 दिसंबर) मेड-इन-इंडिया SUV रेंज रोवर स्पोर्ट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
युगांडा में फैला डिंगा-डिंगा वायरस: 300 से ज्यादा बीमार
अफ्रीकी देश युगांडा में डिंगा डिंगा वायरस से 300 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और लड़कियां हैं। इस रहस्यमयी बीमारी का सबसे ज्यादा असर युगांडा के बुंदीबग्यो जिले में देखने को मिला है। न्यूज एजेंसी मॉनीटर के मुताबिक इस वायरस की चपेट में
हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला का निधन: गुरुग्राम में ली अंतिम सांस
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया है। वे 89 साल के थे। शुक्रवार को वे गुरुग्राम में अपने घर पर थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद साढ़े 11 बजे उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में लाया गया। करीब आधे घंटे बाद दोपहर 12 बजे