भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन से पुलिस स्टेशन में आज होगी पूछताछ
हैदराबाद पुलिस ने थिएटर भगदड़ मामले में ‘पुष्पा 2’ अभिनेता अल्लू अर्जुन को मंगलवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में बुलाया है।
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली बढ़त
घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली उतार चढ़ाव के साथ सपाट स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने कुछ देर के लिए मजबूती का रुख दिखाया लेकिन इसके बाद बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये दोनों सूचकांक गिर कर लाल निशान में पहुंच गए।
दिग्गज फिल्म निर्माता,श्याम बेनेगल का अंतिम संस्कार आज
दिवंगत फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का आज मंगलवार मुंबई के शिवाजी पार्क इलेक्ट्रिक क्रिमेटोरियम में दोपहर 2 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इस दिन जारी होगा मंईयां सम्मान योजना 2500/-की पहली किस्त
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जल्द ही मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त जारी करने जा रहे हैं। इस बाबत संभावित तारीख भी सामने आ गई है।
जमशेदपुर में नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई: चार लोग गिरफ्तार
जमशेदपुर में जिला प्रशासन ने नशा कारोबारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में 25 लाख का नशीला इंजेक्शन और दवा बरामद किया गया है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।वहीं 5 मेडिकल और ऑटो पार्ट्स के दुकान को सील किया गया। एसएसपी किशोर कौशल ने
खुलेआम सिगरेट का धुआं उड़ाया तो कटेगा चालान
राजधानी पटना में सरेआम सड़क पर या किसी सार्वजनिक जगह पर सिगरेट पीना आपको महंगा पड़ सकता है। अब सार्वजनिक तौर पर धुआं उड़ानेवालों का चालान कटेगा। पब्लिक प्लेस पर धुएं का छल्ला उड़ाते लोगों को लेकर सरकार सख्त हो गई और सड़क पर उतरकर
Instant Loan Apps: 7 साल की सजा और 1 करोड़ का जुर्माना
कल की बड़ी खबर FMCG कंपनी एपिगैमिया के को-फाउंडर रोहन मीरचंदानी से जुड़ी रही। 42 साल के रोहन की मृत्यु 21 दिसंबर की देर रात हार्ट अटैक से हो गई। दूसरी बड़ी खबर LIC में अनक्लेम्ड राशि से जुड़ी थी। सरकारी बीमा कंपनी के पास 880.93 करोड़ रुपए ऐसे हैं जिन पर दावा करने वाला कोई नहीं है।
केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इंदौर एयरपोर्ट पर किया एटीसी और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने रविवार को इंदौर एयरपोर्ट पर नवनिर्मित एटीसी भवन और फायर सेफ्टी भवन का लोकार्पण किया गया। यहां वे कुछ देर तक एटीसी की सीट पर बैठे और सामने खड़े विमान के पायलट से बात की। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार एटीसी की सीट पर बैठा हूं। केन्द्रीय मंत्री नायडू ने इसके साथ ही यहां नए फायर स्टेशन और एयरपोर्ट को जीरो वेस्ट बनाने के लिए तैयार गार्बेज प्लांट का लोकार्पण भी किया।
सशस्त्र बदमाशाें ने तीन हाईवा में लगाई आग, फायरिंग कर फैलायी दहशत
रांची के खलारी थाना क्षेत्र स्थित निर्मल महतो चौक के पास रविवार काे भाेर में करीब चार बजे हथियारबंद बदमाशाें ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे तीन हाईवा में आगजनी की। इतना ही नहीं अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए तीन-चार राउंड फायरिंग भी की। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर खलारी पुलिस, मैक्लुस्कीगंज पुलिस और पिपरवार पुलिस पहुंची और आग को बुझाया।
भारतीय टीम ने जीता महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब
भारतीय महिला अंडर 19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आयोजित महिला अंडर 19 एशिया कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। रविवार को मलेशिया के कुआलालम्पुर में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने बांग्लादेश महिला अंडर 19 टीम को 41 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन का स्कोर बनाया। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम सिर्फ 76 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। इस तरह भारतीय टीम ने पहले संस्करण का खिताब अपने नाम किया।