एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया, किन्नर अखाड़े से भी निष्कासित
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है।
12 साल बाद रणजी खेलने उतरे विराट कोहली ने किया निराश, मात्र 6 रन बनाकर हुए बोल्ड
News Saga Desk ] नई दिल्ली। 12 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली की वापसी खास नहीं रही है। वे 15 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रेलवे के हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड कर दिया। पिछली ही बॉल पर कोहली ने हिमांशु की बॉल पर चौका जमाया था। विराट नंबर-4 पर बैटिंग करने आए थे। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन दिल्ली ने पहली पारी में 4 विकेट पर 116 रन बना लिए हैं। कप्तान आयुष बडोनी और सुमित माथुर क्रीज पर हैं। सनत सांगवान 30 और यश धुल 32 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने आज 41/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया है। रेलवे की टीम पहली पारी में 241 रन पर सिमट गई थी। विराट ने 5वीं बॉल पर पहला रन बनाया, आउट होते ही स्टेडियम खाली कोहली ने पारी की डिफेंसिव शुरुआत की। उन्होंने 5वीं गेंद को कवर की ओर धकेलकर अपना पहला रन बनाया। विराट ने हिमांशु की बॉल पर स्ट्रेट ड्राइव पर चौका जमाया। फिर अगली ही बॉल पर क्लीन बोल्ड हो गए। कोहली की बैटिंग देखने के लिए 10 हजार से ज्यादा दर्शक आए थे, लेकिन उनके आउट होते ही निराश होकर घर लौट गए। दिल्ली की पायल ने कहा- ‘बड़े इंतजार के बाद कोहली की बैटिंग आई, लेकिन वे जल्दी आउट हो गए। इससे निराश हूं।’
सुप्रीम कोर्ट: सिर्फ JTET पास अभ्यर्थी ही बन सकेंगे सहायक शिक्षक
सुप्रीम कोर्ट ने सहायक शिक्षक नियुक्ति को लेकर बड़ा आदेश दिया है। गुरुवार को कोर्ट ने साफ कर दिया कि सिर्फ JTET पास अभ्यर्थी ही भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। CTET पास उम्मीदवारों को इसमें मौका नहीं मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से JTET पास उम्मीदवारों को राहत मिली है, जबकि CTET पास उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा झटका है।
रांची रेलवे स्टेशन से 45 किलो गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से कुल आठ बोरियों में 45 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में बिहार के बक्सर निवासी चंदा कुमार चौधरी, अभिषेक प्रधान और उपेंद्र चौधरी शामिल है।
एफआईएच प्रो लीग 2024-25: हॉकी इंडिया ने घोषित की 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए 32 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह चरण 15 से 25 फरवरी तक कलिंगा हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें भारत स्पेन, जर्मनी, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रत्येक टीम से दो बार मुकाबला करेगा।
महाकुंभ मेले में भगदड़ के बाद 5 बड़े बदलाव किए गए
महाकुंभ मेले में 5 बड़े बदलाव कर दिए गए हैं। पवित्र संगम तट पर हुई भगदड़ की घटना के बाद सुरक्षा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोके जाने के लिए यह चेंज किया गया है। पूरे मेला परिसर में कोई भी वाहन नहीं चलेगा और इसे नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच से कांग्रेस सांसद को उठा ले गई UP पुलिस
रेप के आरोप में फरार कांग्रेस सांसद राकेश राठौर के विरुद्ध कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। सांसद को दो बार नोटिस जारी किया गया कि वह पुलिस के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखें, पर वह पेश नहीं हुए। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार शुक्ल ने
नायब सैनी की केजरीवाल को चुनौती, राजघाट के पास पानी पीकर दिखाएं
यमुना जल काे लेकर छिड़े घमासान के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजघाट के पास जाकर यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है। नायब सैनी ने बुधवार की शाम दिल्ली के गांव दाहिसरा में जाकर यमुना का पानी पीते हुए आचमन किया था। इसके बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी का कोई जवाब नहीं आया।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की
कृतज्ञ राष्ट्र आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।
अमित शाह आज करेंगे पुस्तक ‘इंडियन रेनेसांः द मोदी डिकेड’ का विमोचन
केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रवादी विचारों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की यात्रा पर केंद्रित किताब ‘इंडियन रेनेसांः द मोदी डिकेड’ का विमोचन करेंगे। इस किताब का संपादन डॉ. ऐश्वर्या पंडित ने किया है।