छात्र ने बाइक से चार स्कूली छात्राओं को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत चर्च के समीप आदिवासी हाई स्कूल में पढ़ने वाली 5 छात्राओं को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दी है। इस सड़क दुर्घटना में पांचो छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गयी हैं। इसके बाद सभी छात्राओं को आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एमजीएम अस्पताल लाया गया।
RBI एमपीसी बैठक: रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती संभव
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक बुधवार को शुरू हो गई। आरबीआई गवर्नर 5 से 7 फरवरी तक चलने वाली इस बैठक के नतीजे का ऐलान 7 फरवरी करेंगे। रिजर्व बैंक इस बार नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती कर सकता है।
PM मोदी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच संगम में लगाई आस्था की डुबकी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाकुंभ के पावन अवसर पर प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान वह वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा स्नान करने पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई साधु-संत भी उनके साथ मौजूद थे। बता दें कि संगम स्नान से पहले पीएम मोदी ने विधिवत गंगा पूजन किया।
पटरी छोड़ बस्ती में घुसी ट्रेन, टेंपो को भी रौंदा,लोगो में मचा हडकंप
ओडिशा के राउरकेला में माल गोदाम बस्ती में एक मालगाड़ी घुस गई, जिससे लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी को शंटिंग किया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग आज
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, LG वीके सक्सेना, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अरविंद केजरीवाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी वोट डाल चुके हैं। 11 बजे तक 19.95% वोटिंग हो चुकी है।
IND Vs PAK मुकाबले के टिकट मिनटों में बिके
ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की टिकट कुछ ही मिनट में सोल्ड आउट हो गए। हाइब्रिड मॉडल में हो रहे टूर्नामेंट में 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई में खेला जाना है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक,
फिल्म हेरा फेरी 3 में नजर आएगी ये अभिनेत्री,सोशल मीडिया पर किया खुलासा
फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके बिना तो कास्ट अधूरी है। अब तब्बू की इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस भी हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगी और इसके जरिए उन्होंने एक हिंट भी दिया है।
Dr Agarwal Healthcare Share Price पर निवेशकों को हो रहा नुकसान
डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड (डीएएचसीएल) के शेयरों की मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज पर सपाट शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर डीएएचसीएल कंपनी का शेयर इश्यू प्राइस 402 रुपये पर लिस्ट हुआ। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर शेयर इश्यू प्राइस से 1.27 फीसदी नीचे 396.90 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।
देवघर पहुंचीं बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान
मशहूर अभिनेत्री सारा अली खान देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन करने पहुंचीं। वह रविवार की देर शाम अपनी टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंची थी। इस दौरान जिले के उपायुक्त विशाल सागर के नेतृत्व में उन्होंने देवघर बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों के साथ किया धोखा: अमित शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा में आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया है। शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना।