स्कूल से सामान चोरी के मामले में नाै गिरफ्तार
कोडरमा पुलिस ने सरकारी स्कूल से चोरी मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने
मुख्यमंत्री और सांसद के खिलाफ आपराधिक मानहानि मामले में 19 फरवरी को सुनवाई
दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना और सांसद संजय सिंह के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले की
नर्स ने सर्जरी के बाद टांके की जगह लगा दी फेवीक्विक
कर्नाटक से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी सिर पकड़ लेंगे। एक सरकारी अस्पताल में नर्स ने बच्चे की सर्जरी करने के बाद उसके घाव पर टांके नहीं लगाए, बल्कि उसे फेवीक्विक से चिपका दिया। जब बच्चे के परिजन ने इस पर सवाल किया, तो नर्स ने कहा कि वह सालों से ऐसा करती आ रही है।
विधायक जयराम महतो बच्चों संग क्रिकेट खेलते दिखे
विधायक जयराम महतो अलग ही अंदाज में रहते है। जयराम महतो न सिर्फ राजनीति और पढ़ाई बल्कि खेलकूद में भी आगे हैं। इस बार उन्हें सिजुआ कॉलेज ग्राउंड में कुछ बच्चों के साथ क्रिकेट खलते देखा गया। दरअसल बच्चे वहां पर क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों को खेलते देख विधायक खुद को रोक नहीं सके और मैदान में उतरकर उनके साथ क्रिकेट खलने लगे।
कंगना रनौत ने मनाली की वादियों में खोला शानदार कैफे
एक्टिंग, डायरेक्शन, फिल्म मेकिंग और पॉलीटिक्स में हाथ आजमाने के बाद अब कंगना बिजनेसवुमन भी बन गई हैं। उन्होंने मनाली में एक कैफे खोला है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। इसके कैप्शन में लिखा-“मेरा बचपन का सपना आज सच हो गया है।
CM को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, अगली सुनवाई होगी आठ सप्ताह बाद
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया गया। जिसके बाद अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है।
फायरिंग मामले में बाहुबली अनंत सिंह की जमानत याचिका हुई खारिज
बिहार में पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को एमपी एमएलए कोर्ट से झटका लगा है। अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। गुरुवार को एमपी -एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट ने अपनाफैसला सुनाया। बुधवार को कोर्ट ने पूर्व विधायक अनंत सिंह की नियमित जमानत अर्जी पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अमेरिका से 104 अवैध भारतीय डिपोर्ट,जानिए किस राज्य से कितने लोग
अमेरिकी सैन्य विमान सी-17 ग्लोबमास्टर बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमृतसर के गुरु रविदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। इसमें 11 क्रू मेंबर और 45 अमेरिकी अधिकारी भी साथ आए हैं। प्लेन में पंजाब के 30, हरियाणा-गुजरात के 33-33 लोग शामिल थे। अमृतसर एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन लोगों का वैरिफिकेशन किया गया।
बांग्लादेश में शेख हसीना के पिता के घर हुई तोड़फोड़ एवं आगजनी
भारत में रह रहीं बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने एक वॉयस मैसेज जारी करते हुए अपने समर्थकों को संबोधित किया है। बुधवार को बांग्लादेश में हिंसक कार्रवाइयों के बीच दिए गए संबोधन में शेख हसीना ने कह कि अगर वह अभी जिंदा हैं, तो निश्चित रूप से कुछ बड़ा काम बाकी है।
शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में मिली अहम जिम्मेदारी
रतन टाटा के करीबी रहे शांतनु नायडू को टाटा मोटर्स में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। दरअसल उन्हें टाटा मोटर्स में जनरल मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्हें स्ट्रेटेजिक इनिशिएटिव्स का प्रमुख बनाया गया है। 32 वर्षीय शांतनु रतन टाटा के अंतिम वर्षों में उनके सहयोगी रहे, अब इस नई भूमिका को संभालेंगे।