हाइकोर्ट जज का पीए बनकर ठगे 26 लाख रुपये, नौकरी दिलाने का दिया था झांसा
बोकारो के चास में एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें हाइकोर्ट के पूर्व जज का पीए बताकर एक व्यक्ति ने नौकरी दिलाने के नाम पर 26 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी की पहचान अमित शंकर के रूप में हुई है, जो खुद को झारखंड हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर का पीए बता रहा था।
दिल्ली में भाजपा का एकमात्र कार्यकाल, सिर्फ 52 दिनों का था शासन
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 2025 के चुनाव में दिल्ली में 27 साल के अंतराल को तोड़ते हुए राष्ट्रीय राजधानी में 70 में से 48 सीटें जीत लीं। 27 वर्षों तक राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता से बाहर रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में एक बड़ी जीत हासिल की,
जूना अखाड़े के नागा-संन्यासियों का जत्था काशी पहुंचा, नगर प्रवेश पर भव्य स्वागत
तीर्थ नगरी प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर तीन प्रमुख अमृत स्नान (शाही स्नान) में भाग लेने के बाद रविवार दाेपहर बाद विभिन्न अखाड़ों के संतों,धर्माचार्यो के साथ नागा-संन्यासियों का जत्था काशी पहुंचा। संतों के नगर प्रवेश पर काशी के हजारों नागरिकों ने कतारबद्ध होकर हर—हर महादेव के उद्घोष,शंखनाद,पुष्पवर्षा के साथ नागा संतों का स्वागत किया।
मृत लोगों के नाम से भी निकाला जा रहा राशन, एक्शन में प्रशासन, राशन कार्ड से कटेंगे नाम
जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत मृत व्यक्तियों के नाम पर भी राशन वितरित किया जा रहा था। प्रशासन की सख्ती के बाद ऐसे 4822 लोगों की पहचान हुई, जिनका नाम सूची में था, लेकिन वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन सभी के राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं।
बिहार से आने वाले इन 5 प्रत्याशियों ने दिल्ली चुनाव में हासिल की जीत, जानिए कौन किस क्षेत्र से जीते
बिहार से ताल्लुक रखने वाले 5 प्रत्याशियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। इनमें से 3 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और 2 आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा से दरभंगा के अभय वर्मा, बक्सर के डॉ पंकज कुमार सिंह और खगड़िया के चंदन कुमार चौधरी ने जीत हासिल की है।
रांची में पहली बार बनेगी 10 लेन सड़क, 301 करोड़ के लागत के साथ
रांची में पहली बार 10 लेन सड़क बनाई जाएगी, जिसकी कुल लागत करीब 301 करोड़ रुपये होगी। यह सड़क धुर्वा के विवेकानंद स्कूल से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक बनेगी। इस सड़क के लिए पूरा प्लान तैयार हो चुका है, और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। यह सड़क आधुनिक तकनीक से बनेगी और पूरी तरह ट्रैफिक मुक्त होगी।
फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे एक्टर विक्की कौशल : खाया लिट्टी चोखा
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपनी फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए शनिवार को पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौर्या लोक के पास ठेले पर लिट्टी-चोखा खाया। मूवी सिनेमाघरों में वेलेंटाइन-डे के दिन 14 फरवरी को रिलीज हो रही है। विक्की कौशल ने खुद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं,
ऑस्ट्रेलिया ने 13 साल बाद टेस्ट सीरीज जीता: गॉल टेस्ट में 9 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 9 विकेट से जीत लिया है। टीम ने इसी के साथ दो मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली। ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट पारी के अंतर से जीता था। ऑस्ट्रेलियाई टीम 13 साल के बाद श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीती है। इससे पहले 2011 में जीती थी। इसके बाद 2 सीरीज खेली गई,
आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेटरिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की।
रांची में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, BAU में हुई 150 मुर्गियों और दर्जन भर बटेर की मौत
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आई है। इस घटना में लगभग 150 मुर्गियां और करीब एक दर्जन बटेरों की मौत हो गई है। पॉल्ट्री फार्म में रखी गई चाइनिज मुर्गियों में बीमारियों के लक्षण दिखे और उनकी तुरंत मौत हो गई।