जन सुराज में कार्यकर्ता तय करेंगे विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम
जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा किए गए मूल्यांकन पर आधारित होगा।
वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में भी नारेबाजी, ओवैसी ने कहा- रिपोर्ट से कई पन्ने और पैराग्राफ हटा दिये गये
आज गुरुवार को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही मिनटों बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। विपक्ष वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी कर रहा था। इस पहले इस विधेयक को लेकर राज्यसभा में भी हंगामा और नारेबाजी हो चुकी है।
रांची में फ्लाइओवर निर्माण के कारण कई ट्रेनें रद्द, देखें डिटेल्स
रांची में सिरमटोली-मेकन में फ्लाइओवर का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस काम के लिए रांची रेल मंडल को फिर से रेलवे ट्रैकों पर ब्लॉक लेना होगा, जिससे कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ के मार्ग बदले गए हैं। अगर आप 13 से 22 फरवरी के बीच सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट जरूर चेक करें या वैकल्पिक यात्रा योजना बनाएं।
इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर समय रैना को दूसरा समन
इंडियाज गॉट लेटेंट शो में पेरेंट्स पर भद्दे कमेंट्स के मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने यूट्यूबर समय रैना को इस हफ्ते में दूसरी बार समन भेजा है। साथ ही साइबर सेल ने समय को सोमवार, 17 फरवरी को जांच अधिकारी के सामने पेश होने के लिए कहा है। बुधवार को समय रैना के वकील ने साइबर सेल को बताया था कि समय रैना इस वक्त अमेरिका में हैं
धनबाद में टला बड़ा हादसा, बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वैन में लगी आग
धनबाद स्थित झरिया में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल चौथाई कुली स्थित थाना मोड़ के पास एक स्कूल वैन में आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय वैन में कोई बच्चा नहीं था। ड्राइवर बच्चों को स्कूल छोड़कर ही आया था। इसके बाद वैन को मरम्मत के लिए खड़ी कर घर गया था।
चौथी बार बढ़ाया सिटी बसों के टेंडर भरने का समय
रांची को राजधानी बने ढ़ाई दशक हो गए। इसके बावजूद आज तक शहरी परिवहन में किसी तरह का सुधार नहीं हुआ। डेढ़ दशक पहले चलाई गई सिटी बसें भी अब दम तोड़ रही हैं। इस बीच नई सिटी बसें चलाने की योजना भी धरातल पर उतरने के बजाय फाइलों में घूम रही हैं। क्योंकि, शहर में प्रस्तावित 244 सिटी बसों के लिए निगम को ऑपरेटर नहीं मिल रहा है।
राजस्थान में बन रही कैंसर की वैक्सीन, कीमत 10 हजार
राजस्थान में पहली बार देसी तकनीक से विकसित कैंसर वैक्सीन तैयार की जा रही है। ये वैक्सीन महज 10 हजार रुपए के खर्च में कैंसर का इलाज करने में सक्षम होगी। महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज, जयपुर को डेंड्रिटिक सेल वैक्सीन बनाने की अनुमति मिल गई है। इस वैक्सीन से 5 तरह के कैंसर का इलाज संभव होगा।
भारत ने तीसरे वनडे में इंग्लैंड को 142 रन से हराया, श्रृंखला 3-0 से की अपने नाम
भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 142 रनों के बड़े अंतर से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 3-0 से अपने नाम कर ली। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.2 ओवर में 214 रन पर सिमट गई।
नया आयकर विधेयक गुरुवार को संसद में किया जा सकता है पेश
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार, 13 फरवरी को नया आयकर विधेयक को लोकसभा में पेश कर सकती हैं। इस विधेयक का उद्देश्य 64 साल पुराने आयकर अधिनियम में बड़े पैमाने पर बदलाव करना है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण गुरुवार को नया आयकर विधेयक लोकसभा में पेश कर सकती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अमेरिका, वाशिंगटन में जोरदार स्वागत, ट्रंप से होनी है मुलाकात
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस का दौरा पूरा कर अमेरिका की यात्रा पर राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। उनका विमानतल पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय समयानुसार सुबह 5ः32 बजे उन्होंने एक्स पर लिखा, ” थोड़ी देर पहले वाशिंगटन डीसी में उतरा हूं।