आईसीजी के लिए खरीदे जाएंगे 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो, बीईएल से हुआ अनुबंध
रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को भारतीय तटरक्षक बल के लिए 149 सॉफ्टवेयर डिफाइंड रेडियो खरीदने का अनुबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ किया। कुल 1220.12 करोड़ रुपये की लागत से 149 सॉफ्टवेयर परिभाषित रेडियो बेंगलुरु की कंपनी बीईएल से खरीदे जाएंगे।
JAC की हिंदी और विज्ञान की परीक्षा हुई रद्द, प्रश्नपत्र हुआ वायरल
झारखंड में 11 फरवरी से शुरू हुई जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक का पेपर लीक हो गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले ही पेपर लीक हो गया था। जैक बोर्ड की जांच में इसको सही पाया गया है। अब बोर्ड पूरे राज्य में परीक्षा रद कर दी है।
पंजाब नेशनल बैंक ने खुदरा ऋण दरों में 0.25 फीसदी की कटौती की
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने आवास एवं वाहन लोन सहित खुदरा ऋणों पर ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की कटौती करने का ऐलान किया है। इस कटौती के बाद पीएनबी की विभिन्न योजनाओं के तहत अवास लोन की दर घटकर 8.15 फीसदी हो गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को शपथ लेने पर भाजपा ने दी बधाई
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सभी मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मंत्री के रूप में शपथ लेने पर भारतीय जनता पार्टी ने बधाई दी है। गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पोस्ट पर कहा कि रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।
बिहार में DEO से लेकर हेडमास्टर तक को बड़ा झटका, ACS एस सिद्धार्थ का नया आदेश
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी जिला पदाधिकारियों को एक अहम पत्र जारी करते हुए आदेश दिया है कि अब राज्य के सभी विकासात्मक कार्य बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (BSEIDC) के माध्यम से ही कराए जाएंगे।
JAC 10वीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक, वायरल प्रश्नपत्र से किया गया मिलान; अध्यक्ष ने पाया सही
जैक दसवीं बोर्ड परीक्षा के साइंस विषय का पेपर लीक हो गया है। दरअसल 20 फरवरी को परीक्षा से पहले ही विज्ञान विषय का प्रश्न पत्र वायरल हो गया था। जैक की जांच में इसको सही पाया गया है। जैक के अध्यक्ष नटवा हांसदा ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि आज सुबह 9.45 में जब प्रश्न पत्र खुला तो वायरल प्रश्न पत्र से मिलान किया गया।
ट्रंप ने जेलेंस्की को बताया ‘बिना चुनाव का तानाशाह’, जानें क्यों भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की को ‘बिना चुनाव के तानाशाह’ कहने पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। ट्रंप की टिप्पणी से यूक्रेन का बच्चा-बच्चा उनसे नाराज दिख रहा है। यूक्रेन के सभी राजनीतिक दलों ने राजधानी कीव में रैली कर ट्रंप की जमकर निंदा की।
हिमाचल प्रदेश में मौसमभारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। अगले छह दिनों तक राज्य में खराब मौसम
नवादा में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन झूलसे
नवादा में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. यह हादसा नवादा जिले के पकरीबरावां थाने के
सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ट्रॉमा केयर की होगी पढ़ाई
बिहार के सरकारी विद्यालयों और महाविद्यालयों में ट्रॉमा केयर की पढ़ाई होगी। इसके लिए पूरी तरह से तैयार किया सिलेबस होगा, जिसके आधार पर बच्चे पढ़ाई करेंगे। ट्रॉमा