गया में 1 करोड़ 6 लाख रुपये कैश बरामद, आरोपी गिरफ्तार
बिहार के गया जिले में पुलिस ने हवाला के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक करोड़ 6 लाख 28 हजार 900 रुपये बरामद किए हैं। यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के पीपरपांती मोहल्ले में स्थित एक किराए के मकान पर की गई।
गया एसएसपी आनंद कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में जाली नोट का कारोबार हो रहा है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक: 18 महीने से अलग रह रहे थे; दिसंबर 2020 में हुई थी शादी
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा का तलाक हो गया है। कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अलग होने का फैसला किया है। एक मीडिया हाउस की रिपोर्ट के अनुसार, मामले से परिचित एक वकील ने बताया गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट में अंतिम सुनवाई
सौरव गांगुली के काफिले के सामने आई लॉरी, ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, दो गाड़ियों में टक्कर, बाल-बाल बचे
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार सुबह सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह हादसा बर्धमान जाते समय हुगली जिले के दादपुर इलाके में दुर्गापुर एक्सप्रेस-वे पर हल्की बारिश के बीच हुआ। गांगुली के काफिले के सामने अचानक एक लॉरी आ गई।
श्रीलंकाई कोर्ट में अंडरवर्ल्ड सरगना की हत्या पर संसद में हंगामा
अंडरवर्ल्ड सरगना गनेमुल्ला संजीवा उर्फ संजीव कुमार समररत्ने की कोर्ट रूम में हुई हत्या पर विपक्ष ने संसद में हंगामा किया। विपक्ष ने सरकार से जवाब मांगा कि देश का सुरक्षा तंत्र इतना कमजोर कैसे हो गया कि कोई किसी को अदालत में घुसकर गोलियों से भून दे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत मंडपम में सोल लीडरशिप कॉन्क्लेव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे गुरुवार (21 फरवरी) को भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचे। उनकी अगवानी केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री पवित्रा मार्गरिटा ने किया। पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री यहां स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप (SOUL) कॉन्क्लेव के पहले संस्करण में हिस्सा ले रहे हैं।
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन योजना एवं स्वास्थ्य बीमा लागू करने के लिए जेजेए ने राजभवन के समक्ष किया धरना प्रदर्शन
पत्रकारों पर लगातार बढ़ते हमले एवं पत्रकार पेंशन व स्वास्थ्य बीमा को को लेकर भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS Union) की झारखण्ड राज्य इकाई झारखण्ड जर्नालिस्ट एसोसिएशन(JJA) ने राजभवन के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। पत्रकारों के इस महाधरना में झारखण्ड के सभी 24 जिलों के पत्रकारों ने एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार पेंशन योजना एवं पत्रकार बीमा योजना लागू करने की मांग का समर्थन किया।
जयशंकर ने जी-20 विदेशमंत्रियों की बैठक में वैश्विक भूमिका पर भारत का पक्ष रखा
भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने यहां बीस देशों के समूह (जी-20) के विदेशमंत्रियों की बैठक में वैश्विक भूमिका पर भारत का पक्ष रखा। साथ ही अपने समकक्षों से मुलाकात भी की। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा कि इस बैठक में इस बात का भी जिक्र हुआ कि वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति कठिन बनी हुई है।
बाबूलाल मरांडी ने JAC बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड में जैक बोर्ड की 10वीं की परीक्षा के दौरान हिंदी और विज्ञान सैद्धांतिक के पेपर लीक होने के बाद दोनों विषयों की परीक्षा रद्द कर कर दी गई है। इसपर बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि-
बिहार को जल्द मिलेंगे 600 नए पुल, DPR ने पूरी की तैयारी
बिहार के ग्रामीण इलाकों में पुल-पुलिया का निर्माण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग ने 613 पुल-पुलियों की डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट(DPR) तैयार कर ली है, जिसे अब राज्य कैबिनेट के समक्ष पेश किया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इसका टेंडर जारी किया जाएगा।
आउटसोर्सिंग कर्मियों का काटकर मानदेय भुगतान पर आक्रोश
एमआरएमसीएच की आउटसोर्सिंग कंपनी बालाजी के कर्मियों का जनवरी माह का वेतन कट कर आया है। किसी का तीन हजार तो किसी का पांच हजार काट लिया गया है। इससे कर्मियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रभावितों में सभी स्तर के कर्मी शामिल हैं।