ट्रंप ने शेयर किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पॉडकास्ट का वीडियो, भारतीय प्रधानमंत्री ने दोस्त बताकर की थी जमकर तारीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पॉडकास्ट का वीडियो लिंक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। लेक्स फ्रिडमैन को दिए करीब 3 घंटे के एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने ह्यूस्टन में 2019 के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का जिक्र किया था
कोलकाता नाइट राइडर्स ने उमरान मलिक के स्थान पर चेतन सकारिया को किया साइन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 सीजन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को उमरान मलिक के स्थान पर टीम में शामिल किया है। उमरान मलिक, जिन्हें गत चैंपियन टीम ने 75 लाख रुपये में खरीदा था, एक अज्ञात चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
मुजफ्फरपुर में यूट्यूबर के घर पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने की गोलीबारी; इलाके में दहशत
मुजफ्फरपुर में फिर एक बार बाइक सवार बदमाशों का आतंक देखने को मिला है। यह घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हॉस्पिटल चौक के पास हुई, जहां एक प्रसिद्ध यूट्यूबर सैफुल अंसारी के घर पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर जीता इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के उद्घाटन संस्करण का खिताब
रायपुर में रविवार रात खेले गए इंटरनेशनल मास्टर्स लीग के उद्घाटन संस्करण के फाइनल में भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
PM सूर्य घर योजना: 10 लाख घरों में लगा सोलर पैनल, फ्री बिजली और सब्सिडी का भी मिलेगा लाभ
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसे लेकर सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अब तक यह संख्या 10 लाख को पार कर चुकी है।
EID में मुसलमानों को BJP सरकार देगी “सौगात-ए-मोदी”,क्या है ये तोहफा…जानिए
भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा ने रमजान के पवित्र महीने और आगामी त्योहारों को लेकर “सौगात-ए- मोदी” अभियान की शुरुआत की है। दरअसल, इस अभियान का मकसद देशभर के 32 लाख जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है।
झारखंड में पहली बार अंतर्राज्यीय जलमार्ग प्राधिकरण बोर्ड और पथ परिवहन निगम की होगी स्थापना
झारखंड राज्य के गठन के बाद पहली बार राज्य सरकार अंतर्राज्यीय जलमार्ग प्राधिकरण बोर्ड और पथ परिवहन निगम की स्थापना करने जा रही है। इस कदम का उद्देश्य राज्य में परिवहन और पर्यटन के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। परिवहन विभाग ने इन दोनों योजनाओं को कार्यान्वित करने का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजटीय प्रावधान में रखा है।
सिंहभूम जिले में हुआ दर्दनाक हादसा, पुआल में खेल रहे 4 मासूम बच्चे जिंदा जले
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक घटना घटी है। यहां जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत गीतिलिपि गांव में पुआल से घर में लगी आग की चपेट में आकर चार बच्चों की मौत हो गई है ।
BIT मेसरा की छात्रा की हत्या के आरोपी को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार
रांची के बीआईटी मेसरा की छात्रा पल्लवी की हत्या के आरोपी पियूष तिवारी उर्फ प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बरियातू थाना पुलिस ने उसे पकड़ा और उसके पास से देसी कट्टा, गोली और बाइक जब्त किया है। रविवार रात बरियातू पुलिस कुसुम विहार रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी।
विधानसभा सत्र के प्रश्नकाल में विपक्ष का हंगामा, सदन में उठाया यह मुद्दा
बिहार विधानसभा का सत्र आज से शुरू हुआ है, होली की छुट्टी के बाद सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रश्नकाल की शुरुआत होते ही विपक्ष के विधायक अपनी बात रखने के लिए खड़े हो गए।