राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल ने राजभवन में डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
नक्सल विरोधी ऑपरेशन में नहीं होते DSP रैंक के अफसर, नाराज हुए DGP; अब देनी होगी मैदान में हाज़िरी
झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई है—राज्य की स्पेशल फोर्स झारखंड जगुआर में पदस्थापित DSP रैंक के अधिकारी ऑपरेशन में खुद को शामिल नहीं कर रहे हैं।
झारखंड में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में आया बदलाव का असर लगातार जारी है। रविवार को राज्य के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि राज्य के अलग-अलग हिस्से में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।
JMM का 13वां महाधिवेशन आज से रांची में, कई अहम प्रस्ताव होंगे पारित
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 2 दिवसीय 13वां महाधिवेशन आज से शुरू हो गया है। यह आयोजन रांची के खेलगांव स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रांगण के हरिवंश टाना भगत इंडोर स्टेडियम में हो रहा है।
एम्बुलेंस सेवा ठप, शिक्षा व्यवस्था भाड़े पर : बाबूलाल मरांडी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि झारखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह चरमरा चुकी है।
चंदनक्यारी में पकड़ा गया एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक, अमर बाउरी ने पोस्ट कर दी जानकारी
भाजपा झारखंड में कथित बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे को लेकर काफी मुखर रही है। इसी बीच अमर बाउरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और बताया है कि चंदनक्यारी में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है और उसे पुलिस के हवाले कर दिया है।
झारखंड का लोकतंत्र है बेहद मजबूत, सुरक्षित तरीके से हो रहा ईवीएम से चुनाव : मुख्य चुनाव आयुक्त
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे के दूसरे दिन शनिवार को रामगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने झारखंड के लोकतंत्र की सराहना की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में लोकतंत्र बेहद मजबूत है।
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त झारखंड दौरे पर, रजरप्पा मंदिर में पूजा कर इन कार्यक्रम में हुए शामिल
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार झारखंड दौरे के तहत शनिवार को रामगढ़ पहुंचे। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पूजा-अर्चना कर की और मां का आशिर्वाद लिया। इसके बाद वह सीसीएल गोस्ट हाउस, रजरप्पा में आयोजित “एक्सपीरियंस शेयरिंग” कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूर्व AJSU नेत्री नीरू शांति भगत ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन
लोहरदगा से विधायक रहे दिवंगत झारखंड आंदोलनकारी कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। नीरू शांति भगत के साथ उनके कई समर्थकों ने भी जेएमएम की सदस्यता ली।
युवती की गोली मारकर हत्या, शव को जलाने का प्रयास
कर्रा थाना के लोधमा ओपी क्षेत्र के मुरहू रेलवे फाटक के पास पार टांड नामक स्थान पर प्लास्टिक की बनी झोपड़ी में एक अज्ञात युवती की माथे पर गोली मारकर और गला रेतकर हत्या करने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया है।