दुबई में तालिबान के मंत्री से मिले भारतीय सचिव: आपसी व्यापार बढ़ाने पर बात हुई
दुबई में बुधवार को अफगान तालिबान और भारतीय अधिकारियों के बीच एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में भारत की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अफगानिस्तान की तरफ से तालिबान सरकार के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान ने हिस्सा लिया।
कैलिफोर्निया की आग में हॉलीवुड स्टार्स के घर भी जले: लॉस एंजिलिस में कमला हैरिस का घर खाली कराया
अमेरिका में कैलिफोर्निया राज्य के लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी आग शहर तक पहुंच गई है। मंगलवार को लगी आग से अब तक 4,856 हेक्टेयर इलाका प्रभावित हुआ है। आग से करीब 1100 इमारतें पूरी तरह जल गई हैं और 28 हजार घरों को नुकसान पहंचा है।
भारत-US परमाणु समझौते में आ रही परेशानी दूर करेगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जेक सुलिवन ने सोमवार को कहा कि अमेरिका उन नियमों को हटाने के लिए आवश्यक कदमों को अंतिम रूप दे रहा है, जिनके कारण अग्रणी भारतीय और अमेरिकी कंपनियों के बीच असैन्य परमाणु सहयोग में बाधा आ रही है।
भूकंप ने मचाई तिब्बत में तबाही, अब तक कम से कम 53 लोगों की मौत
तिब्बत और नेपाल के बड़े हिस्से में मंगलवार सुबह आए भूकंप ने तिब्बत में भारी तबाही मचाई है। 7.1 की तीव्रता से आए भूकंप में 50 से अधिक लोगों की मौत की खबर है जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो ने किया ऐलान, आज दे सकते हैं पद से इस्तीफा
News Saga Desk ओटावा। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो इस हफ्ते इस्तीफा दे सकते हैं। कनाडाई अखबार ग्लोब एंड मेल ने तीन लोगों के हवाले यह रिपोर्ट दी है। यह तीन लोग कौन हैं इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। ट्रूडो पर उनकी लिबरल पार्टी के सांसदों की तरफ से कई महीनों से पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है। ट्रूडो अपनी लिबरल पार्टी में लगातार अलग-थलग पड़ते जा रहे हैं। उन पर आरोप है कि वे भारत के खिलाफ आरोप लगाकर सरकार की नाकामी छिपा रहे हैं। कनाडा में इसी साल संसदीय चुनाव होने हैं, लेकिन ट्रूडो इस्तीफा दे देते हैं तो तय समय से पहले चुनाव की मांग हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लिबरल पार्टी की नेशनल कॉकस की बैठक होने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में ट्रूडो को विद्रोह का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ट्रूडो इस बैठक से पहले इस्तीफा सौंप सकते हैं। पार्टी के कई सांसदों ने ट्रूडो के खिलाफ विद्रोह किया ट्रूडो के पास बहुमत नहीं ट्रूडो की पार्टी के 24 से सांसदों ने अक्टूबर में उनसे सार्वजनिक तौर पर इस्तीफा देने की मांग की थी। इसके अलावा पर्सनल मीटिंग में भी कई लोग उनसे पद छोड़ने की मांग कर चुके हैं। पिछले महीने कनाडा की डिप्टी PM और वित्तमंत्री क्रिस्टिया ने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद ट्रूडो पर इस्तीफे का दबाव और ज्यादा बढ़ गया है। क्रिस्टिया का कहना था कि ट्रूडो ने उनसे वित्तमंत्री का पद छोड़ दूसरे मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा था। फ्रीलैंड के इस्तीफे के बाद से ट्रूडो, मीडिया ब्रीफिंग या फिर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम से बाहर हो गए हैं और ज्यादातर वक्त अपने रिसॉर्ट में बिता रहे हैं। ट्रूडो के पास बहुमत नहीं अभी कनाडा की संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में लिबरल पार्टी के 153 सांसद हैं। कनाडा के हाउस में कॉमन्स में 338 सीटें है। इसमें बहुमत का आंकड़ा 170 है। पिछले साल ट्रूडो सरकार की सहयोगी पार्टी न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) ने अपने 25 सांसदों का समर्थन वापस ले लिया था। NDP खालिस्तानी समर्थक कनाडाई सिख सांसद जगमीत सिंह की पार्टी है। ट्रूडो की विपक्षी कंजरवेटिव पार्टी के पास 120 सीटें हैं। गठबंधन टूटने की वजह से ट्रूडो सरकार अल्पमत में आ गई थी। हालांकि 1 अक्टूबर को हुए बहुमत परीक्षण में ट्रूडो की लिबरल पार्टी को एक दूसरी पार्टी का समर्थन मिल गया था। इस वजह से ट्रूडो ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था। हालांकि न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) के नेता जगमीत सिंह ने PM ट्रूडो के खिलाफ फिर से अविश्वास प्रस्ताव लाने का फैसला किया है। जगमीत सिंह ने पिछले महीने कहा था कि वह अगले महीने अल्पमत वाली लिबरल सरकार को गिराने के लिए कदम उठाएंगे ताकि देश में फिर से चुनाव हो सकें। कनाडा में 27 जनवरी से संसदीय कार्यवाही शुरू होगी।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल संवैधानिक न्यायालय में रखेंगे अपना पक्ष
सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल संवैधानिक न्यायालय में महाभियोग मुकदमे का सामना करने को तैयार हो गए हैं। येओल पर गंभीर आरोप हैं। मार्शल लॉ की अल्पकालिक घोषणा के बाद नेशनल असेंबली ने उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पारित किया था। संवैधानिक न्यायालय को अब यह तय करना है कि उनके खिलाफ महाभियोग चलेगा या नहीं।
चीन में नये वायरस से दहशत में लोग
चीन में कोई नई महामारी पनप रही है? यह सवाल लोगों के जेहन में वायरल वीडियो को देखकर उठ रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जो लोगों को डरा रहा है। वीडियो में देश के अस्पताल में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से पीड़ित मरीज नजर आ रहे हैं।
राष्ट्रपति जरदारी, नवाज शरीफ और इमरान खान की हो सकती है मुलाकात
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) प्रमुख नवाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान एक साथ बैठक कर सकते हैं। ऐसे संकेत पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता राजा परवेज अशरफ ने दिए हैं।
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति येओल ने समर्थकों से कहा-हार नहीं मानूंगा,अंत तक लडूंगा
NEWS SAGA DESK सियोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने कहा है कि वह हार नहीं मानेंगे और देश की रक्षा के लिए अंत तक लड़ेंगे। उन्होंने यह प्रतिज्ञा गिरफ्तारी की तैयारियों के बीच की है। येओल की मार्शल लॉ लागू करने की अल्पकालिक घोषणा के बाद के ‘अप्रत्याशित घटनाक्रम’ पर नेशनल असेंबली में महाभियोग प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब संवैधानिक अदालत को तय करना है कि उन्हें महाभियोग प्रस्ताव का सामना करना होगा या नहीं। उनपर विद्रोह के साथ अपने कुछ सहयोगियों और राजनीतिक विरोधियों की गिरफ्तारी की साजिश रचने का भी आरोप है। वह शक्तिशाली जांच एजेंसी (भ्रष्टाचार विरोधी कार्यालय) को सहयोग नहीं कर रहे। एजेंसी प्रमुख कह चुके हैं कि गिरफ्तारी वारंट पर छह जनवरी तक हर हाल में अमल किया जाएगा। द कोरिया हेराल्ड समाचार पत्र के अनुसार, संकट में फंसे राष्ट्रपति यून सुक येओल ने बुधवार शाम अपने समर्थकों से कहा कि वह “इस देश की रक्षा के लिए अंत तक आपके साथ लड़ेंगे।” यून ने अपने समर्थकों के नाम लिखित संदेश जारी किया है। उन्होंने लिखा है, “मैं इस देश के स्वतंत्र लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था की रक्षा के लिए इतनी बड़ी संख्या में इकट्ठा होने के लिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं यूट्यूब पर लाइव प्रसारण के माध्यम से आपको देख रहा हूं। आपने सियोल के हन्नम-डोंग में मेरे (राष्ट्रपति) आवास के पास रैली कर जो समर्थन व्यक्त किया है, उसने मुझे और मजबूत किया है।” उन्होंने कहा कि कोरिया को राज्य विरोधी ताकतों और देश के भीतर और बाहर की ताकतों के उकसावे से खतरा है। राष्ट्रपति के इस संदेश से विपक्ष भड़क गया है। विपक्ष ने उन पर अपने समर्थकों को अधिकारियों के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाया है। मुख्य विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रवक्ता रेप जो सेउंग-लाए ने कहा, “यून का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाता है कि वह अभी भी भ्रमित है और विद्रोह की मांग कर रहा है।” रिफॉर्म पार्टी के प्रतिनिधि ली जून-सेओक ने कहा कि यह “अकल्पनीय” है कि यून अभी भी यू-ट्यूब के माध्यम से दुनिया को देख रहा है।
दक्षिण कोरिया की जेजू एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर बरामद
दक्षिण कोरिया के मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को दुर्घटनाग्रस्त जेजू एयर के विमान (बी737-800) का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर जांच टीम ने बरामद कर लिया है। इसका डेटा सुरक्षित है। इस हादसे में 181 लोगों में से 179 की मौत हुई है।