श्रीलंका की इशादी ने मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप का जीता खिताब
श्रीलंका की इशादी अमांडा ने अमेरिका के लास वेगास में आयोजित 40वीं मिसेज वर्ल्ड प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप (उप विजेता) का खिताब जीतकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। इशादी अमांडा ने पिछले महीने कोलंबो में आयोजित मिसेज श्रीलंका का ताज पहनना था।
सुनीता विलियम्स नेरचा इतिहास,नौवीं बार किया स्पेसवॉक
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर गुरुवार शाम भारतीय समय के मुताबिक 6 बजकर 30 मिनट से स्पेसवॉक शुरू किया। इस दौरान उनके साथ एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर भी थे। करीब 5.5 घंटे तक चलने वाली इस स्पेसवॉक के दौरान दोनों ISS के बाहरी हिस्से को साफ किया और सूक्ष्मजीव प्रयोग के लिए नमूने लिए।
लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर से टकराया अमेरिकन एयरलाइंस का विमान
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में बुधवार रात को एक यात्री विमान और एक हेलिकॉप्टर टकरा गए। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। CBS न्यूज के मुताबिक अब तक 18 शव बरामद कर लिए गए हैं। वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक घटना रोनाल्ड रीगन एयरपोर्ट के पास हुई।
दक्षिण कोरिया में विमान में लगी आग, एक घंटे तक फंसे रहे 176 लोग
दक्षिण कोरिया में बुसान के गिम्हे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान के लिए तैयार एयर बुसान के यात्री विमान (A321-200) में मंगलवार रात 10:26 बजे आग लग गई। उड़ान भरने से पहले इस विमान के पिछले हिस्से में आग की तेज लपटें उठनी शुरू हो गईं। यह देखकर विमानस्थल पर अफरातफरी मच गई।
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के बेटे योशिता राजपक्षे को कोलंबो की एक अदालत ने जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। उन्हें आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने 25 जनवरी की सुबह धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत बेलिएट्टा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पवित्रा संजीवनी ने योशितो को आज तक के लिए सीबीडी को रिमांड पर दिया था।
व्हाइट हाउस ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को सौंपी अहम जिम्मेदारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में व्हाइट हाउस ने भारतवंशियों पर अटूट भरोसा जताया है। व्हाइट हाउस की 24 जनवरी को की गई अहम घोषणा इसकी तसदीक करती है। व्हाइट हाउस ने भारतीय-अमेरिकी पूर्व पत्रकार कुश देसाई को उप प्रेस सचिव के पद पर नियुक्त करने की घोषणा की है।
ट्रंप पहुंचे लॉस एंजिल्स, आग प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप शुक्रवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से लॉस एंजिल्स पहुंचे। राष्ट्रपति का यहां पहुंचने पर कैलिफोर्निया के गवर्नर और डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता गेविन क्रिस्टोफर न्यूसम ने स्वागत किया। इसके बाद ट्रंप ने आग प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
लंदन में कंगना की ‘इमरजेंसी’ का जोरदार विरोध, दर्शकों को दी गई धमकी
कंगना रनौत का रिलीज हुई फिल्म ‘इमरजेंसी’ इस समय काफी चर्चा में है। फिल्म की रिलीज डेट भी दो बार टाली गई। आख़िरकार नए साल में ‘इमरजेंसी’ रिलीज़ हो गई। उम्मीद थी कि फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा, लेकिन फिल्म ‘इमरजेंसी’ को उम्मीद से कम रिस्पॉन्स मिला। कंगना रनौत की फिल्म
अमेरिका से H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए बड़ी खबर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बुधवार को H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया। NYT के मुताबिक ट्रम्प ने कहा कि ये वीजा बंद नहीं होंगे। अमेरिका को टैलेंट की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ इंजीनियर ही नहीं चाहिए,
लॉस एंजिल्स के उत्तर में आग लगने से दहशत
संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत का प्रमुख शहर लॉस एंजिल्स आग की विभीषिका से उबर नहीं पा रहा। लॉस एंजिल्स में कैस्टेइक के उत्तर में बुधवार को आग लगने से दहशत फैल गई। यह 10,000 एकड़ से अधिक में फैल गई। इस वजह से दक्षिणी कैलिफोर्निया में पिछले एक माह में हजारों लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।