सीरिया और लेबनान 10 लोगों की जान जाने के बाद संघर्ष विराम पर सहमत
सीरिया और लेबनान गोलीबारी में 10 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा के घायल होने के बाद अंततः संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। दोनों देश आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी राजी हुए हैं। यह समझौता बेरूत और दमिश्क के बीच तनाव बढ़ने के बाद हुआ है। सीएनएन की सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना के हवाले से दी गई खबर के अनुसार…
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर अंतरिक्ष से धरती के लिए रवाना
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर मंगलवार तड़के धरती के लिए रवाना हुए।
खत्म हुआ इंतजार, कितने बजे तक धरती पर आएंगी सुनीता विलियम्स; NASA ने दी पूरी डिटेल
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर पिछले नौ महीने से ज्यादा समय से फंसीं सुनीता विलियम्स की वापसी को लेकर गुड न्यूज मिली है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) ने रविवार को बताया है कि सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर मंगलवार यानी 18 मार्च की शाम को धरती पर वापस लौटेंगे।
ट्रंप ने शेयर किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पॉडकास्ट का वीडियो, भारतीय प्रधानमंत्री ने दोस्त बताकर की थी जमकर तारीफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पॉडकास्ट का वीडियो लिंक अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। लेक्स फ्रिडमैन को दिए करीब 3 घंटे के एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने ह्यूस्टन में 2019 के ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम का जिक्र किया था
अमेरिका में धरा रह गया कोर्ट का आदेश, वेनेजुएला गैंग के सैकड़ों लोगों को अल सल्वाडोर भेजा गया
अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अदालती आदेश की परवाह न करते हुए वेनेजुएला गैंग के सैकड़ों लोगों को निर्वासित कर विमान से अल सल्वाडोर भेज दिया। वाशिंगटन के एक संघीय न्यायाधीश ने शनिवार शाम सात बजे से कुछ पहले प्रशासन की निर्वासन प्रक्रिया पर अस्थाई रोक लगा थी।
मध्य और पूर्वी अमेरिका में तूफान का कहर, 39 लोगों की मौत
मध्य और पूर्वी अमेरिका में तूफान ने कहर बरपाया है। अब तक कम से कम से 39 लोगों की मौत हो गई। बवंडर के बीच ओले गिरे हैं। कई जगह बारिश से भी भारी तबाही हुई है। सीएनएन की खबर के अनुसार, शनिवार को ट्यूपेलो में 5.12 इंच बारिश होने से दैनिक बारिश का रिकॉर्ड टूट गया।
नेपाल में सर्वदलीय सरकार बनाने की कवायद शुरू, माओवादी ने रखी शर्त-ओली को देना होगा इस्तीफा
नेपाल में पूर्व राजा की बढ़ती सक्रियता और उनके समर्थकों के लगातार किए जा रहे प्रदर्शन के बीच संसद के बड़े राजनीतिक दलों के बीच गणतंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से सर्वदलीय सरकार बनाने की कवायद शुरू की गई। प्रमुख विपक्षी दल माओवादी पार्टी ने इसके लिए बड़ी शर्त रखी है।
पुतिन पहुंचे कुर्स्क, कमांड पोस्ट का दौरा किया
यूक्रेन से छिड़ी जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन कुर्स्क क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने बैटलग्रुप के एक कमांड पोस्ट का दौरे किया।
व्हाइट हाउस का दावा, अमेरिका में कंपनियां करेंगी बड़ा निवेश, लाखों लोगों को मिलेगा रोजगार
राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप अमेरिका को एक बार फिर दुनिया की विनिर्माण महाशक्ति बनाने के मिशन पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मात्र सात सप्ताह में परिदृश्य बदलने लगा है। ट्रंप पर भरोसा दुनिया भर की कंपनियां अमेरिका में बड़ा निवेश करने की घोषणा कर रही हैं। कहा गया है कि इससे लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा।
भारत और मॉरीशस के बीच 8 अहम समझौते, रणनीतिक साझेदारी को मिला विस्तार
भारत और मॉरीशस के बीच वित्तीय अपराध की रोकथाम, छोटे एवं मझोले उद्यम, सार्वजनिक सेवा क्षमता निर्माण, समुद्री सुरक्षा और स्थानीय मुद्रा व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में 8 समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। साथ ही सेंट ब्रैंडन द्वीप का एक नौसैनिक चार्ट भी सौंपा गया।