JSSC-CGL पेपर लीक मामला, अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज में रटाए गये थे 150 प्रश्नों के उत्तर
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआइटी को यह पता चला है कि जिन 28 छात्रों को सीजीएल परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने के नाम पर वीरगंज (नेपाल) ले जाया गया था, उन्हें परीक्षा का प्रश्नपत्र तो नहीं दिया गया था, बल्कि यह कह कर 150 प्रश्न और उसके उत्तर रटाये गये थे कि यह प्रश्न परीक्षा में आयेंगे।
शिक्षक भर्ती घोटाले पर भाजपा ने ममता सरकार को घेरा, पश्चिम बंगाल को बताया- भ्रष्टाचार का गढ़
शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर हमलावर है। भाजपा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार चरम पर है। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि बंगाल में जो हो रहा है, उससे सभी वाकिफ हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला
IPL 2025 का 15वां मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रनर-अप सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। मैच कोलकाता के होमग्राउंड ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
राज्यसभा में पेश हुआ वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2025
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2025 को चर्चा के लिए पेश किया। लोकसभा बीती रात इन विधेयकों को पारित कर चुकी है। सदन में बिल पेश करते समय किरेन रिजिजू ने कहा कि इस पर तार्किक और सार्थक चर्चा होनी चाहिए।
वक्फ संशोधन विधेयक-2025 राज्यसभा में आज दोपहर एक बजे होगा पेश
करीब 12 घंटे लंबी बहस और नोकझोंक के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को बुधवार देररात लोकसभा में पारित कर दिया गया। इस विधेयक के पक्ष में 288 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 232 सांसदों ने मतदान किया। गुरुवार को राज्यसभा में दोपहर एक बजे वक्फ संशोधन बिल पेश किया जाएगा।
वक्फ संशोधन विधेयक को कोर्ट में चुनौती देगा AIMPLB,काला कानून बताकर किया खारिज
भारत में मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रमुख संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड(एआईएमपीएलबी) ने बुधवार को कहा कि अगर वक्फ संशोधन विधेयक संसद से पास हो गया तो वह इसे अदालत में चुनौती देगा। बोर्ड ने इसे एक ‘काला कानून’ करार दिया और इसे समुदाय के अधिकारों को खतरे में डालने वाला बताया।
CAA, तीन तलाक, UCC और अब वक्फ बिल… मुस्लिम समाज से जुड़े वो फैसले जहां तीव्र विरोध के बावजूद अडिग रही मोदी सरकार
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने वर्ष 2019 में दूसरी बार सत्ता में आने के बाद से कई ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं, जिनका सीधा ताल्लुक मुस्लिम समुदाय से था। पहले देश से तीन तलाक का खात्मा, यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) और अब वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 जैसे फैसलों ने देशभर में बहस छेड़ दी है।
RJD सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए दिल्ली होंगे रवाना
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जानकारी के अनुसार, लालू यादव को शरीर में घाव होने के कारण परेशानी महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आज चार बजे दिल्ली रवाना किया जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उन्हीं के होमग्राउंड चेपॉक में हराया
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मैच में आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को 50 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में आरसीबी की टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 196 रन का स्कोर खड़ा किया था।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने CM सोरेन के साथ झारखंड में निवेश के मुद्दे पर की चर्चा
अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी और ग्रुप के एमडी राजेश अडाणी शुक्रवार की शाम रांची पहुंचे। वे रांची एयरपोर्ट से सीधे सीएम हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय पहुंचे। जहां दोनों के बीच लगभग 2 घंटे से अधिक समय तक मीटिंग चली। बिना किसी पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सीधा सीएम हेमंत से हुई उनकी मुलाकात को लेकर कई तरह से कयास लगाए जा रहे हैं।