लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक
घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोना महंगा हुआ है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज तेजी आई है। सोने की कीमत में आज 800 रुपये से लेकर 870 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है।
कोटक, AU स्मॉल और कैपिटल-स्मॉल बैंक में निवेश करेगा HDFC
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC को कोटक महिंद्रा बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक में निवेश की मंजूरी दी है।
अडाणी के खिलाफ तीन मामलों की सुनवाई एक साथ होगी
न्यूयॉर्क की एक कोर्ट ने उद्योगपति गौतम अडाणी समेत अन्य लोगों के खिलाफ अरबों रुपए की रिश्वतखोरी के आरोप के 3 मामलों की सुनवाई एक साथ करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया कि इन मामलों की सुनवाई एक संयुक्त मुकदमे में एक साथ की जाएगी।
2025 में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव मेंबदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में नए साल पर आज लगातार दूसरे दिन सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 300 रुपये से लेकर 330 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है।
रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन 6550mAh बैटरी के साथ लॉन्च
टेक कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड रेडमी ने अपनी होम मार्केट चीन में रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को भारत में पोको X7 प्रो नाम से बेचा जाएगा। रेडमी टर्बो 4 स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 8400-अल्ट्रा चिपसेट वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है।
शेयर बाजार से निवेशकों को मिला न्यू ईयर गिफ्ट, तूफानी तेजी से उछले सेंसेक्स और निफ्टी
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को जीएसटी कलेक्शन के शानदार आंकड़े, आईटी सेक्टर की उछाल और अच्छे तिमाही नतीजे की उम्मीद के कारण जोरदार मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही कुछ देर के लिए बिकवाली का दबाव भी बना, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने चौतरफा लिवाली शुरू कर दी, जिसकी वजह से शेयर बाजार की चाल में जबरदस्त तेजी आ गई।
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बिकवाली का दबाव
ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी और यूरोपीय बाजार में नए साल के मौके पर छुट्टी होने की वजह से कोई कारोबार नहीं हुआ। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। एशियाई बाजारों में भी आज कमजोरी नजर आ रही है।
महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं
घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोना महंगा हुआ है। हालांकि चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। सोने की कीमत में आज 400 रुपये से लेकर 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की उछाल दर्ज की गई है। सोने के भाव में आई तेजी की वजह से देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 78,150 रुपये से लेकर 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना 71,650 रुपये से लेकर 71,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी की कीमत में बदलाव नहीं होने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में इसकी कीमत 90,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर ही बनी हुई है।
सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट
साल के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 31 दिसंबर को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,840 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
2024 के आखिरी लिस्टिंग रही धमाकेदार
यूनीमेक एयरोस्पेस एंड मैन्युफैक्चरिंग लिमिटेड का शेयर आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर इश्यू प्राइस से 89.94% ऊपर ₹1491 पर लिस्ट हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयर इश्यू प्राइस से 85.9% ऊपर ₹1,460 पर लिस्ट हुआ। यूनीमेक एयरोस्पेस के IPO का इश्यू प्राइस ₹785 था।